Breaking News

रजनीश सिंह यादव बने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने युवा नेता रजनीश सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य सिंह यादव ने प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।

कार्यकर्ताओं में इसकी जानकारी होते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रजनीश सिंह यादव आदरणीय शिवपाल सिंह यादव जी के बहुत ही करीबी माने जाते हैं।

जगह-जगह कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जतायी। मालूम हो कि रजनीश सिंह यादव पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी ।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र शिवम सक्सेना का द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हुआ चयन

लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के सिविल इंजीनियरिंग 2021 बैच के छात्र शिवम ...