Breaking News

विंध्यधाम में राम नाथ कोविंद


विंध्याचल। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी एवं भारत की प्रथम महिला सविता कोविंद भी मौजूद थीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति को माँ विन्ध्यवासिनी देवी का चित्र एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। दर्शन। पूजन के बाद राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री ने हवन भी किया।

विन्ध्य कॉरीडोर

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति जी को माँ विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर के चारों ओर पचास फीट के परिक्रमा पथ एवं प्रस्तावित विन्ध्य कॉरीडोर के विकास कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इसके पहले राष्ट्रपति अष्टभुजा निरीक्षण गृह पहुंचे थे।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया 32वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती (Laghu Udyog Bharati) के 32वें स्थापना दिवस समारोह (32nd Foundation Day) ...