Breaking News

राम मंदिर

राम मंदिर

खूब नाचो खूब गाओ,
राम मंदिर बन रहा है!

धैर्यवान विवेकशील,
है जिनका नाम!
अब तक थे टेंट में,
सबके मेरे प्यारे राम!

देखिए भव्य उत्सव,
अयोध्या में ठन रहा है!
खूब नाचो खूब गाओ,
राम मंदिर बन रहा है!

बैठे थे जग के भरोसे,
जग के पालनहार!
हार गई मिथ्या सच से,
आखिर में इस बार!

अगणित भक्तों का इसमें,
बलिदान तन-मन रहा है!
खूब नाचो खूब गाओ,
राम मंदिर बन रहा है!

यह राम की है जन्मभूमि,
जानते थे सब!
करने वाले विरोध कह रहे ,
विरोध किए कब!

राम-राम एक होकर,
पूरा जन कह रहा है!
खूब नाचो खूब गाओ,
राम मंदिर बन रहा है!

था जिस घड़ी का इंतजार,
वह आ गई है आज!
जरूरी है भारत में,
होना राम का राज!

वहां कोलाहल हो रहा फिर,
जहां सूनापन रहा है!
खूब नाचो खूब गाओ,
राम मंदिर बन रहा है!

लेकर राम का नाम,
असुर भी तर जाता है!
जिसे राम से प्रेम हो गया,
वह राम-राम बस गाता है!

अयोध्या में आज से पूर्व,
कष्ट का छाया घन रहा है!
खूब नाचो खूब गाओ
राम मंदिर बन रहा है!
खूब नाचो खूब गाओ
राम मंदिर बन रहा है!!

सुधांशु पांडे “निराला”

About Samar Saleel

Check Also

फिल्म लेखक वेदिक द्विवेदी छात्रसंघ पर लिख रहे किताब, किए ये बड़े खुलासे

अपनी हाल ही में आई पुस्तक रामेश्वरा की बड़ी सफलता के बाद फिल्म लेखक वेदिक ...