Breaking News

आलिया भट्ट बेटी को लेकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, बिटिया को संभालते दिखे रणबीर कपूर

आलिया भट्ट बेटी को लेकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। उनकी नन्ही परी रणबीर की गोद में थी। बेबी के साथ नए मम्मी-पापा की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

फोटोज में आलिया के चेहरे पर मां वाली रौनक के चर्चे हैं।  आलिया और रणबीर बच्ची को लेकर वास्तु अपार्टमेंट में पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि वे जल्दी अपने नए कृष्णाराज बंग्लो में पहुंचेंगे। जहां बच्ची के लिए अलग से खूबसूरत सा स्पेस बनवाया गया है।

खबरों के मुताबिक, घर का रेनोवेशन तीन साल से चल रहा है। इसे 8 स्टोरी बिल्डिंग बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बिल्डिंग में सबके लिए एक-एक फ्लोर है। नीतू कपूर एक फ्लोर पर रहेंगी। एक फ्लोर पर रिद्धिमा और उनकी बेटी के लिए है। जब वह मुंबई में होंगी तो इस फ्लोर पर रहेंगी।

एक फ्लोर रणबीर, आलिया और उनकी बेबी के लिए है। इस फ्लोर में #रणबीर की बेटी के लिए स्पेशल स्पेस बनाया गया है। बाकी फ्लोर्स में स्वीमिंग पूल, गेस्ट के लिए स्पेस, स्क्रिपट्स पढ़ने के लिए ऑफिस वगैरह बनवाया गया है।

आलिया भट्ट ने बीते 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था।  बच्ची के साथ वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। हॉस्पिटल के बाहर उनकी गाड़ी को पपराजी ने घेर लिया लेकिन बेबी की झलक नहीं दिख पाई।

बच्ची रणबीर की गोद में थी। रणबीर के साथ #आलिया की भी कई तस्वीरें सामने आई हैं। वह बेटी को गोद में लिए रणबीर को प्यार से निहारती दिख रही हैं। अभी रणबीर-आलिया अपने पुराने घर में पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि जल्द ही वे कृष्णाराज बंग्लो में शिफ्ट होंगे।

About News Room lko

Check Also

जब पांच सितारा होटल के बाहर खाने के लिए गिड़गिड़ाईं विद्या, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान

विद्या बालन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक कई ...