Breaking News

दीपिका पादुकोण के कारण रणवीर सिंह को पिता से खानी पड़ी थी डांट

कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन में बॉलीवुड कलाकार सोशल मीडिया के माध्यम से अपना समय बिता रहे हैं। इस दौरान वह अपने जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा कर रहे हैं।

बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव के माध्यम से कुछ ऐसा ही खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ की प्रेम कहानी का खुलासा किया।

उन्होंने बताया था कि किस प्रकार वह दीपिका का दिल जीतने में सफल रहे थे। वह दीपिका को इम्प्रेस करने के लिए उन्हें फूल दिया करते थे। इस संबंध में उन्हें अपने पिता से डांट भी खानी पड़ी थी।

इस दौरान रणवीर सिंह ने बताया कि फूलों पर जो पैसा वह खर्च करते थे इसकी जानकारी उनके पिता को थी। एक बार तो उन्होंने मुझे बोल दिया था कि तुम्हें कुछ अंदाजा है कि फूलों पर कितने पैसे खर्च कर रहे हो? गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड की स्टार जोडिय़ों में शामिल है। यह जोड़ी एक बार फिर से फिल्म 83 में नजर आने वाली है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

दुनियाभर में है यश चोपड़ा का यश, निर्देशक के नाम पर स्विट्जरलैंड में चलती है ट्रेन, बनी है सड़क

यश चोपड़ा हिंदी सिनेमा का बहुत बड़ा नाम है। बॉलीवुड में रोमांस को परिभाषित करने ...