Breaking News

भूकंप के झटकों से तुर्की और सीरिया में भीषण तबाही, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

तुर्की और सीरिया में सोमवार को 7.8 तीव्रता वाले भूकंप के बाद लगातार कई झटके आए हैं, जो दोनों देशों के अलग अलग राज्यों में महसूस किए गए। भूकंप में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि गजियांटेप शहर के 04:17 स्थानीय समय 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

भूकंप के झटके लेबनान, सीरिया में भी महसूस किए गए। सीरिया में अलेप्पो और हमा शहर से नुकसान की खबरें सामने आई हैं। सिविल डिफेंस के मुताबिक, सीरिया में तुर्की से लगे इलाकों में कई इमारतें गिर गई हैं, जिनमें कई जिंदगी के फंसे होने की उम्मीद है। दमिश्क में भी भूकंप के झटकों के बाद लोग सड़कों पर आ गए। लेबनान में करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप की वजह से जान और माल की हानि हुई है। उस्मानिया के गवर्नर ने कहा कि दक्षिणी उस्मानिया प्रांत में करीब 34 इमारत ढह गई हैं. तुर्की और सीरिया में जहां झटके महसूस किए गए वहां इमारतों के ढहने की खबरें आईं। ढही हुई इमारतों और मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका है। सीरिया में भूकंप के बाद कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

About News Room lko

Check Also

अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिक की मौत, गिरफ्तारी के बाद हिरासत केंद्र में थे

अवैध तरीके से अमेरिका आने वाले भारतीय नागरिक की अटलांटा में मौत हो गई। संघीय ...