Breaking News

एमपी पुलिस में निकली कांस्टेबल के पदों पर भर्ती , बिना देरी के करे आवेदन

एमपी पुलिस में कांस्टेबल जीडी की 7090 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पिछले कई महीनों से राज्य के बेरोजगार युवाओं को इस भर्ती का इंतजार था।

कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर की भी 321 वैकेंसी निकाली गई हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 जून 2023 से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2023 है।

ऑनलाइन आवेदन में संशोधन 26 जून से 15 जुलाई के बीच किया जा सकेगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा 12 अगस्त 2023 से शुरू होगी। आयु सीमा 18 से 33 के बीच तय की गई है लेकिन सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है। कुल रिक्त पदों में 3851 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। 709 पद एक्स सर्विसमैन, 1063 एचजी, 1467 पद महिलाओं के लिए (33 फीसदी) आरक्षित हैं।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी 10 खास बातें

शैक्षणिक योग्यता
कांस्टेबल जीडी

जनरल, एससी व ओबीसी के लिए – 10वीं पास।
एसटी वर्ग के लिए योग्यता – 8वीं पास।

कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर
सभी वर्गों के लिए योग्यता – 12वीं पास। एवं किसी भी पॉलिटेक्निक या आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रिकल्स और हार्डवेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर (कंप्यूटर एप्लीकेशन नहीं) टेलीकम्युनिकेशन, इंस्ट्रयूमेंट मैकेनिक या आईटी इंजीनियरिंग में 2 साल का डिप्लोमा कोर्स किया है।
इन पदों के लिए पहले चरम में ही अलग से तकनीकी परीक्षा ली जाएगी। जो पहले चरण लिखित परीक्षा के अलावा होगी।

 ( कांस्टेबल जीडी के कुल पद – 7090, रेडियो ऑपरेटर – 321

– कांस्टेबल जनरल ड्यूटी – विशेष सशस्त्र बल के लिए- 2646 पद
– कांस्टेबल जनरल ड्यूटी – विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर – 4444
– कांस्टेबल जनरल ड्यूटी रेडियो ऑपरेटर – 321 पद

 

About News Room lko

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...