Breaking News

मशहूर इतिहासकार पद्मश्री योगेश प्रवीण का निधन

लखनऊ। मशहूर इतिहासकार पद्मश्री योगेश प्रवीण का सोमवार को निधन हो गया। 82 वर्षीय योगेश जी की सोमवार को दिन में अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन उनको लेकर बलरामपुर अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक उनका निधन हो गया।

इनसाइक्लोपीडिया ऑफ लखनऊ के नाम से मशहूर पद्मश्री डॉ. योगेश प्रवीण विद्यांत हिन्दू कॉलेज से बतौर प्रवक्ता वर्ष 2002 रिटायर हुए थे। रिटायर होने बाद भी कॉलेज के प्रति उनका लगाव ही था कि वो अक्सर विद्यांत कॉलेज के अनेक कार्यक्रमों में सहभागी होते थे। कहते थे कि यहां आकर अनगिनत यादें ताजा हो जाती है। 5 मार्च को भी वह विद्यांत कॉलेज के एक कार्यक्र्म में शामिल हुए थे।

कहा जाता है, उन्हें लेखन की प्रेरणा अपनी मां रमा श्रीवास्तव से मिली। जो अपने जमाने की जानी मानी कवियत्री थीं। उनके छोटे भाई कामेश श्रीवास्तव ने उनके निधन की पुष्टि की। परमेश्वरी के अलावा उन्हें यश भारती, यूपी रत्न अवॉर्ड, नेशनल टीचर अवार्ड सहित कई सम्मान मिले थे।

मशहूर अभिनेता शशि कपूर के पसंदीदा लेखकों में शुमार योगेश जी ने लखनऊ को एक अलग पहचान दिलाई। उनकी फिल्म ‘जुनून’ के लिरिक्स भी योगेश प्रवीण ने ही लिखे थे।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

राज्यपाल ने दिए राजभवन परिसर स्थित विद्यालय में सुधारों के निर्देश

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण सुधारों ...