Breaking News

डकैतो ने लूटी 40 बंदूकें

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा शहर में अज्ञात लुटेरे हथियार की दुकान में डकैती डाल कर 40 बंदूकें लूट ले गये। अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने आज बताया कि बुधवार रात अज्ञात लुटेरों ने शहर के पीलीकोठी और स्टेशन रोड के बीच स्थित बंदूक की एक दुकान में डकैती डाली और करीब 40 बंदूकें लूट कर भाग गये। उन्होंने बताया कि दुकान मालिक ने मामला दर्ज कराया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीम लगायी गयी हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

नगर आयुक्त ने किया एलएसए कंट्रोल रूम का निरीक्षण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और यूजर चार्ज कलेक्शन पर दिया जोर

लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार (Municipal Commissioner Gaurav Kumar) ने गुरुवार को लखनऊ स्वच्छता अभियान ...