Breaking News

सृष्टि अपार्टमेंट परिसर में धूमधाम से किया गया भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेक

लखनऊ। श्रावण मास के अंतिम व रक्षा बंधन के पवित्र अवसर पर भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेक बड़े ही धूमधाम से सृष्टि अपार्टमेंट के निवासियों ने किया। रविवार को कुर्सी रोड, लखनऊ स्थित -वासुदेश्वर महादेव साधना केंद्र,पंचवटी पार्क, सृष्टि अपार्टमेंट परिसर में भूतभावन महादेव का रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।

रुद्राभिषेक में निवासी गण अपने परिवार के साथ मिलकर भगवान भोले का अभिषेक किये साथ ही भगवान भोले के भजनों का आनंद भी लिए रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भक्तों का तांता लगा रहा सभी ने बारी बारी से भगवान भोले पर बेल-पत्र, जल, दूध, पुष्प इत्यदि से अभिषेक किया। भगवान भोले के मीठे मीठे भजनों पर भक्त झूमते नाचते रहे और भोले बाबा को मनाते रहे।

उपरोक्त कार्यक्रम में परिसर व क्षेत्र वासी सम्मलित हुए। जिसमें प्रमुख रूप से विवेक शर्मा, रवि वर्मा, कमलेश शर्मा, अनुपम गुप्ता, दीपक कुमार, मनोज गुप्ता, विभास श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, ध्रुव मौर्या, अशोक वर्मा, डी.वी.सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. प्यारे लाल, सुधाकर श्रीवास्तव, ए.एस. तिवारी अजय मिश्रा आदि परिवार सहित तमाम भक्तगण उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

राम नवमी पर सरयू सलिला में स्नान का विशेष महत्व 

राम नवमी विशेष: भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत ...