Breaking News

UP की रैंकिंग में सुधार

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

विगत चार वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश में विकास व व्यवस्था बदलाव संबधी अभूतपूर्व कार्य हुए है। इनके परिणाम स्वरूप उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय रैंकिंग में में उल्लेखनीय सुधार हुआ था। उत्तर प्रदेश को पहले यह सम्मान प्राप्त नहीं था। अब योगी मॉडल की चर्चा भारत ही नहीं विदेशों में भी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की व्यापक सम्भावनाओं वाला प्रदेश है। यहां सभी संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं।

वर्तमान राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों से एक नई पहचान स्थापित की है। प्रयागराज कुम्भ-2019 के स्वच्छ, सुरक्षित व सुव्यवस्थित आयोजन तथा प्रभावी कोरोना प्रबन्धन के माध्यम से प्रदेश ने अपनी क्षमता प्रदर्शित की है। राज्य सरकार के प्रयासों से विभिन्न रैंकिंग्स में वर्तमान में प्रदेश,देश में अग्रणी है। वर्ष 2016 में ‘ईज ऑफ डूईंग बिजनेस’ में देश में प्रदेश की रैंकिंग 14वीं थी। विगत साबर वर्ष में इस रैंकिंग में प्रदेश दूसरे स्थान पर आ गया है। पिछले चार साल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में भी विगत चार में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। सामूहिक प्रयास और सम्मिलित योगदान से यह कार्य हुआ है। मानव सम्पदा पोर्टल में शिक्षकों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया है। शिक्षकों द्वारा जवाबदेही से शिक्षण कार्य किये जाने के परिणाम सामने आ रहे हैं। कोरोना के बावजूद चार वर्ष में लगभग चौवन लाख विद्यार्थी परिषदीय स्कूलों में बढ़े हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों अवस्थापना सुविधाओं को उच्चीकृत किया गया है।

विकास खंडों कस विकास

यूपी देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। इसके साथ ही इसमें व्यापक विविधताएं भी है। प्रदेश की वर्तमान सरकार विविध स्थितियों के अनुरूप विकास कार्यों का संचालन कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके दृष्टिगत विकास खंडों पर तैनात होने वाले शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड की सामाजिक,सांस्कृतिक एवं भौगोलिक स्थितियां अलग अलग हैं। इन स्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए अभिनव प्रयास करके दिखाने की जरूरत है। ऐसे प्रयास किये जाने चाहिये कि बच्चों की नींव मजबूत हो। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल तैयार हो। उन्होंने तकनीक का पूरा लाभ उठाये जाने पर बल देते हुए कहा कि स्कूल में स्मार्ट क्लास,लाइब्रेरी की व्यवस्था होनी चाहिये। मिड डे मिल के मेन्यू को पौष्टिक एवं रुचिकर बनाया जाना चाहिये।

पारदर्शी व्यवस्था

मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग में चयनित खण्ड शिक्षा अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इसके अलावा चयनित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। सुरक्षा और संरक्षा पैकेज, दिव्यांग बच्चों के लिये पाठ्यक्रम के पैकेज तथा दीक्षा हैण्डबुक का विमोचन भी किया। उन्होंने ऑनलाइन डीएलएड कोर्स तथा सेवारत शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन कोर्स का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग सहित विभिन्न सेवा चयन आयोगों एवं अन्य संस्थाओं की भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर अब कोई प्रश्नचिन्ह नहीं है। चयन की कार्यवाही समयबद्ध ढंग से सम्पन्न की जा रही है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...