Breaking News

Russian Plane Crash, क्रू मेंबर समेत 71 लोगों की मौत

मॉस्को। रूस का एक यात्री विमान Russian Plane Crash उड़न भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटना का शिकार हो गया। प्लेन में चालक दल को मिलकर कुल 71 लोग सवार थे।

आधिकारिक पुष्टि नहीं

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान जब हादसे का शिकार होकर जमीन की तरफ गिर रहा था तो वो पूरी तरह आग का गोला बन चुका था।

  • ऐसे में किसी के जीवित बचे होने की सम्भावना बिलकुल ही ना के बराबर है।
  • खबर लिखे जाने तक मारे गए लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।

65 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर

  • सारातोव एयरलाइन्स के एंतोनोव एन-148 विमान ने दोमोदेदोवो एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और ओर्स्क जा रहा था।
  • इसमें 65 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे।

खराब मौसम की वजह

फ़िलहाल खराब मौसम के दौरान पायलट से हुई चूक को ही घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है, जो अभी जाँच का विषय है। विमान रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी हिस्से में अरुगुनोवो गांव के पास दुर्घटना ग्रस्त हुआ है। विमान का मलबा कई मीटर की दूरी में फैला हुआ था।

इसे पढ़ेपीएम मोदी ने abu dhabi में पहले ह‍िंदू मंदिर का श‍िलान्‍यास किया

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...