Breaking News

बिधूना सीएचसी में मनाया गया सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम, कार्यक्रम में 90 महिलाओं की जांच के साथ दवा वितरित की गयी

बिधूना। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 90 गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत महिला चिकित्सक डाॅ. पूजा वर्मा के नेतृत्व में एक कैंप का आयोजन कर 90 गर्भवती माताओं की # पूर्व सभी आवश्यक जांचें निःशुल्क की गयीं। जिसमें हीमोग्लोबिन, यूरिन, शुगर, ब्लड प्रेशर, एचआईवी, सिलफिस, वनज, बी.पी. आदि शामिल थीं। इसके अलावा टिटनेस का टीका भी लगाया गया और बाद में आयरन, कैल्शियम समेत अन्य आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

सड़क सुरक्षा सुरक्षा जन जागरूकता अभियान को लेकर छात्र छात्राओं को दिलाई गई शपथ

इसके अलावा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान, प्रबंधन एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित भी किया गया। साथ ही पोषण एवं परिवार नियोजन तथा प्रसव स्थान के चयन हेतु काउंसलिंग भी की गयी। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को फल व पौष्टिक आहार का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सिद्धार्थ वर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें बेहतर परामर्श देना है।

कार्यक्रम के दौरान महिला चिकित्सक डाॅ. पूजा वर्मा द्वारा 90 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच करायी गयी। साथ ही उच्च जोखिम गर्भधारण महिलाओं की पहचान कर उचित प्रबंधन सुनिश्चित कराने का प्रयास किया गया। डाॅ. पूजा ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्त्राव से महिला की जान जाने की संभावना सबसे अधिक होती है। प्रसव पूर्व जांच में यदि खून की कमी होती है। तब ऐसी महिलाओं को आयरन की गोली के साथ पोषक पदार्थों के सेवन के विषय में सलाह भी दी जाती है।

शिविर में सामान्य परीक्षण स्टाफ नर्स प्रियंका, ज्योति व बर्षा पोरवाल द्वारा किया गया। परामर्श व काउंसिलिंग नर्स मेंटर पदम सिंह द्वारा किया गया। गर्भवती महिलाओं की खून एवं यूरिन की जांच एलटी अंकिता त्रिपाठी व अनुपमा सेंगर, एचआईवी एड्स की जांच योगेन्द्र चौहान द्वारा की गयी। दवा वितरण फार्मासिस्ट सचिन कुमार आदि के द्वारा किया गया।

प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में छात्र-छात्रा ने जीते कांस्य पदक, श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना के छात्र-छात्रा कर रहे थे कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व

कार्यक्रम डॉ. मनीष त्रिपाठी, डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, डॉ. सतेन्द्र सिंह, डॉ. आर. जी. मिश्रा, चीफ फार्मासिस्ट अवधेश सिंह सेंगर, अनुपम अवस्थी, विवेक गुप्ता, जितेन्द्र शर्मा, राजकुमार व ज्योती की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी/संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

उत्तर रेलवे : महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा संनीति चौधुरी ने वात्सल्य शिशु सदन का निरिक्षण किया

लखनऊ। उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (मुख्यालय) नई दिल्ली की अध्यक्षा संनीति चौधुरी का आज ...