Breaking News

CM योगी ने कहा- अब दंगाइयों को मालूम है… दंगा करेंगे तो उल्टा टंगवा दिए जाएंगे

पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बहेड़ी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने भारत माता के जयकारे से अपना संबोधन शुरू किया। मां दुर्गा और काली माता के जयकारे लगवाए। उन्होंने कहा कि आज हम सब नए भारत के दर्शन कर रहे हैं। नया भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना जानता है तो 140 करोड़ लोगों को सुरक्षित करना जानता है। नए भारत में विरासत के साथ विकास को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। विकास भी है तो विरासत और आस्था का सम्मान भी है।

सिडनी मॉल में हुई चाकूबाजी-गोलीबारी में पांच की मौत, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया; कई घायल

CM योगी ने कहा- अब दंगाइयों को मालूम है... दंगा करेंगे तो उल्टा टंगवा दिए जाएंगे

पिछली सरकारें कर्फ्यू लगवाती थीं- योगी

योगी ने कहा कि एक तरफ पिछली सरकारें कर्फ्यू लगवाती थीं। दंगा पॉलिसी के लिए कुख्यात थीं। दूसरी तरफ यूपी में पिछले सात साल से कोई दंगा नहीं हुआ। दंगा करने वाले जानते हैं कि अब दंगा करेंगे तो उल्टा टंगवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला यह भी जानता है कि वह जेल बाद में जाएगा, पहले जहन्नुम के रास्ते उसके लिए तैयार हैं। सुरक्षा का बेहतर इंतजाम है। नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा।

‘आतंकवाद और नक्सलवाद समस्या का हुआ समाधान’

उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद की समस्या का समाधान धारा 370 समाप्त होने के साथ ही हो गया है। आज भारत का कोई भी नागरिक जम्मू-कश्मीर में जाकर जमीन खरीद सकता है। कांग्रेस ने इससे वंचित किया था। उन्होंने कहा कि देश के अंदर नक्सलवाद समस्या का समाधान हुआ है। सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। मुख्यमंत्री ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया।

क्यूआर कोड लॉकेट की मदद से अभिभावक से मिला मानसिक दिव्यांग बालक, दो दिन से था गायब

मुख्यमंत्री से पहले भाजपा प्रत्याशी ने सभा को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कोई भी माफिया और भूमाफिया स्वीकार नहीं किया जाएगा। बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि जनता के प्यार और आशीर्वाद से वह 40 साल से यहां नेतागीरी करता आ रहे हैं। उन्होंने जितिन प्रसाद के लिए जनता से समर्थन की अपील की।

About News Desk (P)

Check Also

कैम्पा कोला का नया कैंपेन लॉन्च, कोका कोला और पेप्सी को मिलेगी कड़ी टक्कर

• गर्मियों में कोक और पेप्सी को टक्कर देनें को तैयार है रिलायंस का कैम्पा ...