Breaking News

प्रथम खेलो पैरा इंडिया गेम-2023 में पुनर्वास विश्वविधालय के 18 खिलाड़ियों का चयन

भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में 10 से 12 दिसंबर 2023 तक प्रथम खेलो पैरा इंडिया गेम- 2023 का आयोजन होने जा रहा है। शकुंतला विश्वविधालय के क्रीड़ा निदेशक प्रो पाण्डेय राजीवनयन ने बताया कि इसमें डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविधालय लखनऊ के 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह देश के किसी भी विश्वविधालय के पैरा बैडमिंटन सबसे बड़ा दल है।

प्रथम खेलो पैरा इंडिया गेम-2023 में पुनर्वास विश्वविधालय के 18 खिलाड़ियों का चयन

इनमे से विश्वविधालय के निम्नलिखित 15 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश से प्रतिनिधित्व करेंगे। जिनमें रूचि त्रिवेदी, संगीता यादव, स्वाति, हामिद सलमानी, रूबी मिश्रा, सिराजुदिन अहमद, अवनीश, शबनूर हुसैन, ममता, कु० सर्वेश, प्रह्लाद, हर्षित पाल, कनक सिंह जादौन, पूर्णिमा पांडेय, आफरीन बनो शामिल हैं।

विश्वविधालय की खिलाड़ी प्रेमा विश्वास उत्तराखंड से प्रतिनिधितव करेंगी। जबकि विश्वविधालय के खिलाड़ी नीलेश बालु गायकवार्ड महाराष्ट्र से एवं संजना कुमारी झारखण्ड से प्रतिनिधितव करेंगी।

चीन मे आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2023 में विश्वविधालय को तीन मेडल मिले

इसी वर्ष एशियन पैरा गेम्स 2023 जो चीन में 20 से 27 अक्टूबर तक आयोजित हुआ था उसमे पुनर्वास विश्वविधालय के 2 खिलाड़ियों को 3 पदक प्राप्त हुए है। जिसमें चिराग बरेठा को रजत पदक एवं मनदीप कौर को महिला सिंगल एवं काँस्य पदक प्राप्त हुआ है।

प्रथम खेलो पैरा इंडिया गेम-2023 में पुनर्वास विश्वविधालय के 18 खिलाड़ियों का चयन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव रोहित सिंह ने बताया कि इन खिलाड़ियों को शीघ्र ही कुलपति प्रो राणा कृष्ण पाल सिंह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र कश्यप, राज्यमंती (स्वतंत्र प्रभार) दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को आमंत्रित किया जाएगा।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...