लखनऊ। Vidyant हिन्दू पीजी कालेज में केंदीय बजट पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया। उन्होने कहा कि यह बजट अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है। इससे कृषि और ग्रामीण बाजार व्यवस्था मजबूत होगी।
तीन वर्षीय लक्ष्मी के लिए वरदान साबित हुआ आरबीएसके
उत्तर प्रदेश को भी इस बजट से लाभ होगा। मोटा अनाज को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार अभियान चला रही है। इसका हब बनाने से किसानो को लाभ मिलेगा।
छोटे व्यापरियों को भी अवसर मिलेगा। उत्तर प्रदेश में ग्लोबल निवेश के प्रस्ताव जमीन पर उतरना सुगम होगा। नए प्रस्तावों का लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा। उन्होने कहा कि पर्यटन में लगातर वृद्धि हो रही है बजट में इसकी वृद्धि की व्यवस्था है।
संवैधानिक अधिकारों से वंचित बाल श्रमिक
सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि यदि मीडिया और विशेषज्ञ सरल विषय में लोगों तक अपनी बात पहुंचायेगे तो उचित रहेगा। केंद्रीय बजट 20023-24 में लोक कल्याण के उल्लेखनीय प्रस्ताव किए गए। ग्रामीण बाजार पर ध्यान दिया गया। कृषि सम्बन्धित स्टार्ट अप से गांवों का विकास होगा। उद्योग जगत को भी लाभ होगा।
नरेन्द्र मोदी और योगी के नेतृत्व में बदल रहा है देश व प्रदेश- डॉ दिनेश शर्मा
कर संग्रह में बड़ा सुधार हो रहा है। य़ह प्रक्रिया जारी रहेगी। रेवन्यू लॉस को घटाने के उपक्रम किए जा रहे हैं। इससे अर्थ व्यवस्था को गति मिलती रहेगी। जो वेतनभोगी नहीं है। आयकर की पुरानी व्यवस्था बनाये रखना उचित है।
इसके पहले प्राचार्य प्रो धर्म कौर ने कहा कि बजट में जनहित पर सर्वोच्च फोकस होना चाहिए। उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान बजट के माध्यम से सुनिश्चित होना चाहिए।
मानव कल्याण पर आधारित जी 20 की थीम- राज्यपाल
प्रो बिजेंद्र पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होने कौटिल्य के विचारों का उल्लेख किया कहा कि अर्थव्यवस्था धर्म के अनुरूप होनी चाहिए। प्रो ममता भटनागर ने विषय प्रवर्तन किया। उप प्राचार्य प्रो राजीव शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।