Breaking News

भाषा विश्वविद्यालय में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के दिशा निर्देश पर कुलपति प्रो एनबी सिंह आदेश पर चल रहे एंटी रैगिंग जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज “स्लोगन लेखन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।

भाषा विश्वविद्यालय में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से 55 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमे से 40 छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का निर्णय 3 सदस्यीय समिति के निर्णायक मंडल में प्रो एहतेशाम अहमद डीन वाणिज्य संकाय, प्रो सौबन सईद डीन एकेडमिक और डॉ शान ई फातिमा (कंप्यूटर साइंस विभाग) ने किया।

👉आदिवासियों के ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा और तिलका मांझी के ‘संथाल विद्रोह’ की कहानी

महविश कुरैसी बीए तृतीय सेमेस्टर अरबी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य विभाग के दीपांशु गुप्ता तृतीय स्थान, वही शिक्षाशास्त्र के मोo नदीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कुलानुशासक डॉ नीरज शुक्ल, डॉ प्रवीण कुमार राय (अध्यक्ष भूगोल विभाग), कार्यक्रम समन्यवक डाॅ मनीष कुमार, सह समन्यवक डाॅ साइमा अलीम, डाॅ जैबुन निसा, आफरीन फातिमा डॉ जिया फातिमा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग शोध छात्र, मारिया बिंथ सिराज, दीपांशु गुप्ता और ईशा का प्राप्त हुआ।

About Samar Saleel

Check Also

आईआईटी बीएचयू में काव्य संध्या का आयोजन, कवि ज्ञानेंद्रपति ने बताया भाषायी समृद्धि का मार्ग

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार शाम काव्य संध्या हुई। साहित्य अकादमी से पुरस्कृत कवि ज्ञानेंद्रपति ...