Breaking News

Sonbhadra : नगर पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

सोनभद्र। Sonbhadra के चोपन थाना क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष की गुरुवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारकर भाग रहे बदमाशों में से एक को मौके पर जुटी भीड़ ने दौड़ा कर हथियार सहित पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Sonbhadra के चोपन नगर पंचायत

सोनभद्र Sonbhadra के चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष 45 वर्षीय इम्तियाज अहमद गुरुवार की सुबह सैर के लिए निकले थे। प्रीत नगर के पास दो से तीन की संख्या में लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर दो राउंड गोली चलाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने वालों को हथियार तानता देख इम्तियाज ने भागने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में उनके दोनों जांघों पर गोली लगी और वो वहीँ गिर पड़े। गोली मारने के बाद बदमाश वहां से भागने लगे। मौके पर जुटी भीड़ ने एक हमलावर को दौड़ा कर हथियार सहित पकड़ लिया। इधर कुछ लोग घायल इम्तियाज को निजी वाहन से जिला अस्पताल राबर्ट्सगंज के लिए लेकर चले।

बताते हैं कि चोपन से लगभग 20 किमी आगे तक इम्तियाज होश में रहे। उसके बाद बेहोश हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर जब डाक्टरों ने उनकी जांच की तो पता चला कि उनकी मौत हो गई है। अत्यधिक खून बहना उनकी मौत का कारण बताया जा रहा है। उधर, मौके पर पकड़े गए हमलावर की लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह लोगों के चंगुल से छुड़ाया। राबर्ट्सगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे बनारस रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि हत्यारों ने गोली मारने में कार्बाइन का इस्तेमाल किया।
एएसपी डॉ. अवधेश सिंह का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी कोई पासवान है। वो बुरी तरह घायल है। इसलिए अभी हत्या के पीछे का कारण कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...