Breaking News

किसान, गरीब और दलितों को सपा बसपा और कांग्रेस ने किया परेशान- लोकदल

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा की सरकार के चेहरे बदलते रहे किंतु देश, प्रदेश गांव की दशा नहीं बदली। सुनील सिंह ने कहा की सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जनता जवाब देने को तैयार बैठी है।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी होती रही है किसान की आय दुगनी करने का वादा या पूर्व की सरकारों में फसलों का वआजीफ मूल्य गन्ने का बकाया मूल्य आदि आज भी जस की तस स्थिति में है। किसान आज भी परेशान है।

सपा, बसपा, कांग्रेस के नेता अखबारों में जगह पा सकते हैं या टीवी में दिखाई दे सकते हैं। ये ऐसो आराम वाले नेता हैं जो केवल ac रूम से बैठ कर ट्वीट कर सकते हैं। जनता का दुख दर्द नहीं समझ सकते। इन्हें जनता के बीच जाकर उनका दुख दर्द समझना चाहिए।

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या और काशी ने लक्ष्य पा लिया है, अब ब्रज की बारी है- योगी

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी के सांसद ...