Breaking News

अंतरिक्ष वैज्ञानिक और पद्मभूषण से सम्मानित रोड्डम नरसिम्हा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

जाने माने अंतरिक्ष वैज्ञानिक और पद्म विभूषण से सम्मानित रोड्डम नरसिम्हा का सोमवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। बेंगलुरु के रमैया मेमोरियल अस्पताल में न्यूरोसर्जन एवं वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर सुनील वी फुर्तादो ने कहा कि प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान (IIS) में सेवाएं देने वाले वैज्ञानिक नरसिम्हा ने रात लगभग साढ़े आठ बजे अंतिम सांस ली।

वैज्ञानिक के देहांत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने उनके निधन पर कहा कि, ‘वह एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक थे, जो भारत की उन्नति के लिए विज्ञान और नवाचार की शक्ति का फायदा उठाने को लेकर उत्साहित थे।’ नरसिम्हा को मस्तिष्क में रक्तस्राव के बाद आठ दिसंबर को उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। फुर्तादो ने कहा कि उन्हें जब अस्पताल लाया गया था, तब उनकी हालत काफी  गंभीर थी। उनके मस्तिष्क में खून बह रहा था।

डॉक्टर फुर्तादो के मुताबिक, हृदय संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे और 2018 में उन्हें मस्तिष्काघात हुआ था। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने नरसिम्हा को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपुर्ण योगदान के लिए 2013 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाज़ा था। उनके परिवार में पत्नी व एक बेटी हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

कतर से रिहा होकर लौटे सौरभ और उनके पिता ने PM को लिखा पत्र, कहा- उम्मीद थी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

नई दिल्ली: कतर ने जिन आठ भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मचारियों को मौत की सजा ...