Breaking News

लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रारंभ करें विश्वविद्यालय : आनन्दी बेन

लखनऊ। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को अपने शिक्षा पाठ्यक्रमों में नवीन परिवर्तनों के साथ लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रारंभ करना चाहिए। शिक्षा से वंचित रह गए लोगों को मुक्त विश्वविद्यालय से काफी आशाएं हैं। युवाओं को ज्ञान के साथ-साथ नवीन तकनीक, प्रशिक्षण और कौशल विकास की आवश्यकता है।

👉राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया ऐसा, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

आनंदीबेन पटेल ने कानपुर में जूही स्थित उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के क्षेत्रीय केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी उपस्थित थीं।

लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रारंभ करें विश्वविद्यालय : आनन्दी बेन

राज्यपाल ने कहा कि कानपुर नगर उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी है। यहां बहुत से औद्योगिक क्षेत्र एवं औद्योगिक घराने हैं। विश्वविद्यालय इनके साथ मिलकर युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करे। जिससे उन्हें कौशल युक्त रोजगार प्राप्त हो सके। समय की मांग के अनुसार कौशल विकास, इनक्यूबेशन सेंटर और स्टार्ट अप आदि क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षण की आवश्यकता है।

हमारी नई पीढ़ी को तकनीकी ज्ञान में दक्षता हासिल होनी चाहिए। मुक्त विश्वविद्यालय को उन्नत खेती पर आधारित कार्यक्रमों के बारे में किसानों को बताना चाहिए कि वे ऐसी खेती करें जिससे मिट्टी उर्वरा शक्ति से सशक्त हो। उन्होंने महिलाओं को पोषण युक्त आहार दिए जाने पर जोर दिया।

👉यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त, भाजपा सरकार में आम आदमी भय के माहौल में जी रहा : बृजलाल खाबरी

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। दूरस्थ शिक्षा की उपयोगिता बढ़ रही है और शिक्षा जगत की विसंगतियां दूर हो रही हैं। राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा की वर्तमान में बहुत आवश्यकता है।

About Samar Saleel

Check Also

बाबा साहब की जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करे केंद्र सरकार : विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव (National Secretary Vijay Srivastava) ...