Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं बहन श्वेता सिंह कीर्ति, लिखा भावुक नोट

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने पूरे हो चुके हैं। हर किसी के लिए आज भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि सुशांत अब हमारे बीच नहीं है। उनके फैंस के लिए इस सदमे से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वह जानना चाहते हैं कि आखिर सुशांत ने ऐसा क्यों किया। वहीं उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा है।

श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘एक महीना पहले तुम हमें छोड़कर चले गए थे, लेकिन तुम्हारी मौजूदगी हमें आज भी महसूस होती है। लव यू भाई। उम्मीद है कि तुम हमेशा खुश रहोगे।’

सुशांत और श्वेता कीर्ति की इस तस्वीर को जहां फैंस पसंद कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस इस तस्वीर पर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून,2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। 15 जून को परिवार की मौजूदगी में सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया था।

सुशांत के सुसाइड के बाद पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बॉलीवुड के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। पुलिस ने अब तक 35 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

‘सोढ़ी’ के पिता को सता रही बेटे की याद, बोले- आर्थिक स्थिति के बारे में नहीं थी कोई जानकारी

कॉमेडी टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लंबे ...