Breaking News

पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, देवघर एयरपोर्ट पर रुके रहे, दिल्ली वापसी में देरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण उन्हें देवघर हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए रुकना पड़ा। इस वजह से पीएम मोदी के दिल्ली वापसी में कुछ देरी भी हुई है। बता दें कि चुनावी राज्य झारखंड के दौरे पर रहे पीएम मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनसभा को संबोधित किया। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के वापसी के दौरान उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई थी।

देवघर में घोषित किया गया ‘नो फ्लाइंग जोन’
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी को बिहार के जमुई में एक रैली को संबोधित करने के बाद भारतीय वायु सेना के विमान से नई दिल्ली लौटना था, जो देवघर से लगभग 80 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के हवाई क्षेत्र में ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वजह से विपक्ष के नेता राहुल गांधी गोड्डा में फंस गए, जहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया, क्योंकि इसके बाद उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने राहुल गांधी को गलत तरीके से निशाना बनाया।

बिहार के जमुई में बिरसा मुंडा को किया नमन
इससे पहले पीएम मोदी ने बिहार के जमुई जिले में जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर आदिवासी क्रांति के नायक बिरसा मुंडा को नमन किया था। बता दें कि ये कार्यक्रम उनकी 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। जनजातीय गौरव दिवस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने नृत्य कलाकारों के साथ बातचीत की और पारंपरिक ढोल पर हाथ भी आजमाया।

कई विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
इस अवसर पर उन्हें आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 6,640 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने इस अवसर पर एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।

About News Desk (P)

Check Also

असम में एनडीए की बड़ी जीत, निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए दो उम्मीदवार

गुवाहाटी:  असम से एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के दो उम्मीदवार, भाजपा के कनद पुरकायस्थ और ...