Breaking News

टाइगर श्रॉफ की मां से जुड़ चुका इस अभिनेता का नाम

फिल्म ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ से एक्टर साहिल खान काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में उनके साथ शरमन जोशी मुख्य भूमिका में थे। शरमन जोशी और साहिल खान की दमदार एक्टिंग ने फिल्म को हिट बना दिया था। उस फिल्म के बाद शरमन तो अपना करियर बनाने के लिए आगे बढ़ गए लेकिन साहिल खान पीछे छूट गए। 5 नवंबर 1976 को जन्मे साहिल खान आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।

साहिल ने बॉलीवुड में एंट्री तो अच्छी की थी लेकिन बाद में वो गुमनाम एक्टर की गिनती में शामिल हो गए। गौरतलब है कि साहिल खान ने फिल्म ‘स्टाइल’ के बाद उन्होंने ‘रामाः द सेवियर’, ‘डबल क्रॉस’ और ‘अलादिन’ जैसी कई फिल्में कीं। लेकिन कमजोर कहानी के चलते यह फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर नहीं टिक सकीं। इन फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया।

काम ना मिलने के चलते साहिल ने अपना एक जिम खोला। इस बिजनेस से उन्हें बहुत फायदा हुआ। इसके बाद वो लगातार इसकी ब्रांच खोलते जा रहे हैं। साहिल सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। साहिल खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस निगार खान से साल 2004 में शादी की थी, लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं।

साल 2014 में टाइगर श्रॉफ की आयशा और साहिल खान के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। आयशा ने साहिल पर कुछ पैसे हड़पने का भी आरोप लगाया था। सीडीआर मामले में उनका नाम आने के बाद हंगामा मच गया था। आरोप लगा कि आयशा ने साहिल खान की गैरकानूनी तरीके से कॉल डिटेल निकलवाई और वकील रिजवान सिद्दीकी को सौंपी।

साहिल ने एक वीडियो रिलीज कर कहा था, ‘आयशा ने जो किया है वह बहुत बड़ा क्राइम है। ये सब जगह चल रहा है। बहुत सारे लोग मुझे फोन कर रहे हैं। चार साल हो गए हैं इस बात को। मैं इन सबसे आगे बढ़ गया हूं। मैंने उन्हें माफ कर दिया है। मुझे नहीं पता इसके पीछे उनका क्या मकसद था। अब ये तभी पता चलेगा जब पुलिस जांच करेगी। ये सब कर्मा है। मैं तो ये सब भूल चुका था लेकिन शायद कर्मा ने कुछ अलग ही प्लान किया हुआ है। कर्मों का फल तो सबको मिलता ही है।’

About News Room lko

Check Also

तत्क्षण मर्डर मिस्ट्री के साथ प्रेम कहानी भी

लखनऊ। हिंदी सिनेमा जगत नित नये प्रयोग के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में ...