Breaking News

रोजाना एक अनार खाने से शरीर को मिलता है ये लाभ

क अनार और सौ बीमार कहावत यूं ही नहीं कही गई है। रोजाना एक अनार खाने से पूरी 10 बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। अनार के लाल-लाल दानों में ढेर सारे न्यूट्रिशन होते हैं।

जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता देते हैं और काफी सारी बीमारियों को दूर करने में भी मदद करते हैं। तभी तो सेहत बिगड़ने पर दादी-नानी से लेकर डॉक्टर तक अनार खाने की सलाह देते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद
अनार में कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम. आयरन, विटामिन जैसे भरपूर पोषक तत्व होते हैं। अनार में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। फ्री रेडिकल्स हमेशा शरीर को प्रोटेक्ट करते हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा फ्री रेडिकल्स कई सारी क्रॉनिक डिसीज को जन्म देते हैं। अनार खाने से इन क्रॉनिक डिसीज से बचाव होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

ब्लड प्रेशर लो करने में मदद
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर अनार में मौजूद कंपाउड धमनियों की सूजन को कम करता है। जिससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।

अनार में मौजूद होती है एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज
कई सारी स्टडी में पता चला है कि अनार इंफ्लेमेशन और कैंसर सेल से लड़ने में मदद करते हैं। अनार खाने से कैंसर सेल की ग्रोथ कम हो जाती है। लीवर कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर में अनार खाना फायदेमंद होता है।

सूजन से जुड़ी बीमारियों में आराम
कुछ स्टडी में पता चला है कि अनार का जूस पीने से बॉडी में सूजन की दिक्कत को खत्म करते हैं।

दिल की बीमारियों में आराम
अनार में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण दिल की बीमारियों से बचाने में हेल्प करते हैं। अनार में मौजूद पॉलीफेनॉलिक कंपाउट्स दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। धमनियों में जमने वाले प्लाक को अनार का जूस खत्म करता है। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरे से बचने में मदद मिलती है।

 

About News Room lko

Check Also

इस रोग में शरीर में ही बनने लगता है अल्कोहल, लक्षण ऐसे जैसे हो शराब का नशा

अल्कोहल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म से लेकर कैंसर जैसी गंभीर ...