Breaking News

बेटी के घर रह रहे वृद्ध का शव अरिंद नदी किनारे मिला, बुधवार की सुबह शौचक्रिया के लिए निकला था घर से

बिधूना/औरैया। कोतवाली बिधूना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह मऊ- गूरा गांव के समीप देवघट बाबा मंदिर से 5 सौ मीटर दूरी पर नदी के किनारे एक वृद्ध का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। वृद्ध की पहचान थाना बेला क्षेत्र के गांव बमनौटी निवासी राम किशोर बाथम के रूप में हुई, जो पिछले तीन माह से थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र के गांव बढ़िन में अपनी बेटी के घर पर रह रहे थे। वह बुधवार की सुबह घर से शौचक्रिया के लिए निकले थे और वापिस घर नहीं पहुंचे। जिससे परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे।

बेटी के घर रह रहे वृद्ध का शव अरिंद नदी किनारे मिला

जानकारी के अनुसार थाना बेला क्षेत्र के गांव बमनौटी निवासी राम किशोर बाथम (60 वर्ष) पुत्र भिखारी लाल के तीन पुत्र जसवंत, अर्पित व अमित के अलावा पांच बेटियां अनीता, विनीता, सुनीता आदि हैं। वृद्ध राम किशोर भूमिहीन था। उसमें अपनी पांचों पुत्रियों की शादी कर दी थी। जिसमें तीन पुत्रियों अनीता, विनीता व सुनीता की शादी थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र के गांव बढ़िन में हुई थी। बड़े पुत्र जसवंत की भी शादी हो गयी थी। जसवंत अपनी पत्नी व दोनों भाईयों अर्पित व अमित के साथ पंजाब में नौकरी करता है।

👉  ‘केंद्र दर्शक बनकर नहीं रह सकता, मामलों को हल करें’, आरक्षण विवाद पर गरजे शरद पवार

बेटी के घर रह रहे वृद्ध का शव अरिंद नदी किनारे मिला

राम किशोर अपनी पत्नी गीता के साथ गांव बमनौटी में रहते थे। किन्तु तीन माह पूर्व मार्च में पत्नी गीता की मृत्यु हो जाने पर वह परेशान रहने लगे थे। जिसके चलते बड़ी बेटी अनीता उन्हें अपने घर बढ़िन ले आयी थी और राम किशोर वहीं पर रहते थे। बताया गया कि राम किशोर बुधवार की सुबह करीब 7 बजे शौचक्रिया के लिए घर से निकले थे। जिसके बाद से वापिस घर नहीं पहुंचे। पिता के घर वापस न आने पर अनीता व उसकी बहनें परेशान हो गयी और परिजनों के साथ पिता की खोजबीन में जुटीं थी।

बेटी के घर रह रहे वृद्ध का शव अरिंद नदी किनारे मिला

इधर गुरूवार की सुबह बढ़िन गांव से 11 किलोमीटर दूर थाना बिधूना क्षेत्र के गांव मऊ व गूरा के समीप देवघट बाबा मंदिर से 5 सौ मीटर दूरी पर नदी के किनारे ग्रामीणों ने एक वृद्ध का शव पड़ा देखा, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। नदी किनारे शव मिलने की जानकारी होते राम किशोर की पुत्रियां व दामाद आदि भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शव की पहचान अपने पिता राम किशोर के रूप में की।

👉  सीएम योगी ने दिए निर्देश, बोले- हर परिवार के पास हो फैमिली आईडी, हर जरूरत को पूरा करने का बनेगी माध्यम

बेटी के घर रह रहे वृद्ध का शव अरिंद नदी किनारे मिला

पिता के शव को देखकर पुत्रियों चीख निकल गयी और उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनीता ने बताया कि मां की मौत के बाद से पिता बहुत परेशान रहने लगे थे।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन 

About Amit Anand Kushwaha

Check Also

भारत का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-अगस्त में 7.4% बढ़कर 11.6 करोड़ टन हुआ, सरकार ने जारी किए आंकड़े

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त अवधि के दौरान लौह अयस्क और मैंगनीज अयस्क के उत्पादन ...