Breaking News

भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय के नेतृत्त्व में पंजाब के मुख्यमंत्री का फूका गया पुतला

चन्दौली। जनपद सकलडीहा कस्बे में आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में भाजपा नेताओं ने सकलडीहा चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।पंजाब सरकार और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सकलडीहा चौराहे पर एकत्र हुए । तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में भारी चूक होने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फुककर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा करना राज्य सरकार का कर्तव्य है लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार कर्तव्य भूल चुकी है।


जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा नही कर सकते है तो पंजाब की जनता की सुरक्षा कैसे करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

इस दौरान सत्यप्रकाश गुप्ता, अवधेश सिंह, कमलापति, अवधेश सिंह, राम अवध गुप्ता, सुमेर राजभर, अजीत पाठक, अनिल यादव, सतीश तिवारी, राजेश दिवेदी, जितेंद्र यादव, महेंद्र गुप्ता, गोपाल सिंह, मंटू पाण्डेय आदि लोग मौके पर रहे।

रिपोर्ट-अमित कुशवाहा

About reporter

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...