Breaking News

राष्ट्रीय पुस्तक मेले में प्रदर्शित की जायेगी गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण साहित्य

लखनऊ। गायत्री परिवार के मुख्य मीडिया प्रभारी उमानंद शर्मा ने बताया कि गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण साहित्य राष्ट्रीय पुस्तक मेला 23 सितम्बर 2022 से 02 अक्टूबर 2022 तक बलरामपुर गार्डेन, (दूरदर्शन के सामने) लखनऊ में मेले के रूप में प्रदर्शित किया जायेगा।

श्री शर्मा ने बताया वेद, पुराण, उपनिषद, के साथ-साथ वैज्ञानिक अध्यात्मवाद के विषय को प्रतिपादित करने वाला साहित्य छात्रों के लिए, महिलाओं, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, न्यायपालिका, कार्यपालिका वैज्ञानिक एवं धर्मतंत्र से जुडे़ हुए सभी के लिए ऋषि साहित्य उपलब्ध रहेगा।

उपरोक्त साहित्य की जानकारी देने हेतु उमानंद शर्मा, पंचम सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह, विनोद रतौड़ी, शिवम, रिषभ, जितेन्द्र सिंह, सावित्री शर्मा, वी.के. श्रीवास्तव, ग्रिजेश मिश्रा, आर.एन. यादव, एच.डी मिश्रा इत्यादि लोग उपलब्ध रहेगें।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...