Breaking News

फिरोजाबाद में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा नदियों का रौद्र रूप, आसपास के गांवों के लिए बनता जा रहा खतरा

फिरोजाबाद में नदियों का रौद्र रूप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके चलते नदी की तलहटी में खड़ी फसल को बर्बाद हो ही रही है। अब पानी आसपास के गांवों के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। यदि नदी का पानी गांवों में प्रवेश करता है तो फिर कई गांव बर्बाद हो जाएंगे। ग्रामीण अब अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं।

👉दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, उत्तराखंड में जारी हुआ येलो अलर्ट

यमुना नदी का पानी दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। नदी की तलहटी में बसीं कुछ ठारों में तो पानी घुस गया है। उनको तहसील प्रशासन ने निकालकर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया है। नदी की निगरानी को तहसील प्रशासन ने लेखपाल व अन्य अधिकारियों को लगाया है। ग्रामीणों से भी कहा गया है कि जब भी उनको ऐसा दिखे कि पानी अब उनके लिए परेशानी पैदा कर रहा है तो उसकी सूचना तुरंत तहसील पर दें।

इधर अब नदी का पानी तलहटी के खेतों में तो पानी भर गया है जिससे फसल बर्बाद हो गयी है। अब पानी ने तलहटी में स्थित गांवों की ओर बढ़ना शुरू हो गया है। जिसको देख ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गयीं हैं। अब ग्रामीण अपने मकानों को लेकर परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी गावों में घुसता है तो कच्चे मकान तो शायद ही बच सकेंगे और पक्के मकानों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा हो जाएगा।

यमुना नदी की तलहटी में बसी कुछ ठारों में अब यमुना का जल स्तर बढ़ जाने के कारण नदी का पानी घुस आया है। गांव मुस्तकिल के निकट बसी ठार में एक परिवार निवास करता है। मंगलवार को उनकी ठार में नदी का पानी घुस आया। जिससे उसका पूरा परिवार पानी घिर गया। इसकी जानकारी जैसे ही तहसील प्रशासन को जानकारी हुई वैसे ही एसडीएम सतेंद्र सिंह ने रेस्क्यू तकनीक द्वारा मुस्तकिल के टीला से तीन लोगों को नाव द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचवाया। इसमें तहसील प्रशासन को लगभग 5 घंटे का समय लगा। इसके साथ ही तहसील प्रशासन अन्य जगहों पर भी नजर रखे हुए है।

जिन किसानों के खेत कुछ उंचाई पर हैं। वे प्रयास कर रहे कि नदी का पानी उनकी फसल में न आये यही कारण है कि वे अपने खेतों की मेढ़बंदी करते दिख रहे हैं लेकिन नदी का पानी रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। नदी के पानी का यदि इसी भांति बढ़ना रहा तो नदी के आसपास के सारे खेत जलमग्न हो जाएंगे।

About News Room lko

Check Also

मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन में एसी श्रेणी की सीटें फुल, स्लीपर में मिल रहे कन्फर्म टिकट

सप्ताह में एक दिन बरेली से मुंबई वाली 14314 बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और 22976 रामनगर ...