Breaking News

ताजमहल तक पहुंची यमुना, मेहताब बाग डूबा, जाने पूरी खबर

मुना के उफान ने मंगलवार को आगरा में मध्यम स्तर 499 फीट का तटबंध तोड़ दिया। बाढ़ का पानी शहरी इलाकों में पानी घुस गया है। ताज व्यू प्वाइंट और मेहताब बाग डूब गया। उसे अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया है। मेहताब बाग से सटा पीएसी कैंप हटाना पड़ा। दशहरा घाट के मंदिर और कुएं तक पानी आ गया है।

👉सीमा हैदर और सचिन से ATS ने पूछे ये सवाल, बताया जासूस होने पर…

ताजमहल तक पहुंची यमुना मेहताब बाग डूबा

इधर, फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में यमुना की बाढ़ से कई तटवर्ती गांव जलमग्न हो गए हैं। लोग पलायन कर रहे हैं। वहीं राहत की बात यह कि मथुरा में यमुना उतार पर है। 24 घंटे के अंदर 32 सेंटीमीटर पानी कम हुआ है।

👉दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, उत्तराखंड में जारी हुआ येलो अलर्ट

एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ का जायजा लिया है। रात 10 बजे तक यमुना का जलस्तर 499.30 फीट था। आगरा में कैलाश मंदिर के गर्भगृह से लेकर दो दर्जन से अधिक गांव में पानी पहुंच गया है।

👉राजस्थान में मानसून सक्रिय, आज इन जिलों में होगी बारिश साथ में चलेगी तेज हवाए

दयालबाग की आधा दर्जन कॉलोनियों की सड़कें डूब गई हैं। बल्केश्वर की शिव रेजीडेंसी में पुलिस ने बेरीकेडिंग कर दी है। पार्वती घाट पानी में डूबा हुआ है। बाढ़ से प्रभावित दर्जनों इलाकों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है।

About News Room lko

Check Also

अभिनेत्री जोयिता चटर्जी का स्टाइलिश एथनिक अवतार

Mumbai। अभिनेत्री जोयिता चटर्जी (Joyita Chatterjee) जो क्लास ऑफ़ 2020, बालवीर और कई अन्य प्रोजेक्ट्स ...