Breaking News

यहां जानें- भारत का वो वित्तमंत्री जिसने अबतक सबसे ज्यादा बार पेश किया है बजट

वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट 1 फरवरी को संसद में पेश होगा। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इस साल भी बजट से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को इकनॉमिक सर्वे जारी किया जाएगा और इसके बाद 1 फरवरी यानी सोमवार को आम बजट पेश किया जाएगा। कोरोना संकट और देश की आर्थिक सुस्ती को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के तीसरे बजट को खासा माना जा रहा है। देश की आर्थिक विकास दर को रफ्तार देने के लिए ढांचागत सुधारों की दूसरी लहर की उम्मीद में एक फरवरी को पेश होने वाले बजट 2021-22 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

गौरतलब है कि अपने पहले कार्यकाल में ही मोदी सरकार ने आम बजट एक महीने पहले पेश करने का फैसला किया था। साल 2017-18 का बजट 1 फरवरी को पेश किया गया। इसके बाद से देश का आम बजट 1 फरवरी को पेश करने की परंपरा चली आ रही है। फरवरी की शुरुआत में ही बजट पेश करने के पीछे की वजह ये है कि 31 मार्च तक खर्च से संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

वित्तमंत्री निर्मला सितारमण 1 फरवरी को अपना तीसरा बजट पेश करेंगी, लेकिन वित्तमंत्री रहते हुए सबसे अधिक बजट पेश करने के मामले में पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई का नाम आता है। उन्होंने 10 बार बजट पेश किया था। इन बजट में आठ पूर्ण बजट और दो अंतरिम बजट शामिल हैं। यही नहीं दो बार ऐसे मौके आए जब उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन बजट पेश किया। लीप इयर को छोड़ दें तो फरवरी 28 दिन का होता है, लेकिन मोरारजी का जन्म 29 फरवरी को होता है। उन्होंने दो बार बजट 29 फरवरी को पेश किया। इसके अलावा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के नाम 9 बार बजट पेश करने का रेकॉर्ड दर्ज है।

मोरारजी देसाई के बाद पी चिदंबरम ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने 8 बार बजट पेश किया है। प्रणब मुखर्जी, यशवंत सिन्हा, वाईबी चौहान और सीडी देशमुख ने 7 बार बजट पेश किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यशवंत सिन्हा और अरुण जेटली ने लगातार पांच बार बजट पेश किया किया। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दूसरी महिला वित्त मंत्री हैं, जिन्होंने देश का बजट पेश किया है। इससे पहले इंदिरा गांधी ने साल 1970-71 में बजट पेश किया था।

About Ankit Singh

Check Also

इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर दिया, फिलहाल सिर्फ पतले विमान हैं कंपनी के पास

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर ...