Breaking News

भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी ये टॉप-10 Bestselling कार, जानिये मूल्य व फीचर्स

आज हम आपको 10 ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जिन्हें भारतीय ग्राहकों ने सबसे ज्यादा खरीदा है। इन दस कारों में Maruti Suzuki की सात कारें शामिल हैं। वहीं, Hyundai की तीन कारों ने 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में अपना नाम शामिल किया है। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि भारतीय ग्राहकों के बीच कौन सी कारें सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रही है और किन पर लोग अपना विश्वास दिखा रहे हैं। आज हम आपको इन 10 कारों के नाम और इनकी बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप खुद तय कर सकें कि क्या इन टॉप-10 Bestselling कार में कोई बनेगी आपकी पहली पसंद। डालते हैं एक नजर,

  1. Maruti Suzuki Dzire – अक्टूबर 2019 में Dzire सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, जिसके 19,569 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई है। वहीं, सितंबर 2019 में इसके 15,662 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
  2. Maruti Suzuki Swift – भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Swift दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अक्टूबर 2019 में इसके 19,401 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, Maruti Suzuki Alto सितंबर 2019 में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी, जहां इसके 15,079 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
  3. Maruti Suzuki Alto – Dzire और Swift के बाद Alto अक्टूबर 2019 में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। Alto के अक्टूबर महीने में 17,903 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
  4. Maruti Suzuki Baleno- सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Baleno ने अक्टूर महीने में Wagon R को पछाड़ते हुए चौथे नंबर हासिल किया है। Baleno के अक्टूबर 2019 में 16,237 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
  5. Hyundai Elite i20- Hyundai की Elite i20 ने बिक्री में जबरदस्त इजाफा किया है। अक्टूबर महीने में इसके 14,683 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा है।
  6. Maruti Suzuki Wagon R – Maruti Suzuki की Wagon R की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है, जहां ये अक्टूबर महीने में टॉप-5 से बाहर हो गई है। अक्टूबर 2019 में इसके 14,359 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा है।
  7. Kia Seltos- Kia Motors ने भारतीय बाजार में अपनी पहली गाड़ी Kia Seltos को कुछ महीनों पहले लॉन्च किया था। इस गाड़ी को ग्राहकों का बंपर साथ मिला है, जहां ये अक्टूबर महीने में भारत की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। इसके अक्टूबर 2019 में 12,854 यूनिट्स बिके हैं।
  8. Maruti Suzuki S-Presso- Maruti Suzuki की S-Presso के अक्टूबर 2019 में 10,634 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
  9. Maruti Suzuki Vitara Brezza – Vitara Brezza की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है, जहां अक्टूबर 2019 में इसके 10,227 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

About News Room lko

Check Also

इमामी समूह के निदेशक बोले- देश में काम करने के पर्याप्त अवसर, लगातार मेहनत दिलाएगी सफलता

इमामी एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है। इसका मुख्यालय कोलकाता में है। कंपनी का विस्तार एफएमसीजी, ...