Breaking News

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी,जाने कहां-कितने बढ़े दाम

1 नवंबर से देश की तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, यह बढ़ोतरी थोड़ी नहीं बल्कि बहुत ज्यादा हुई है। 1 नवंबर से राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर आज से 681.50 रुपए में मिलेगा। वहीं पिछले महीने तक यह 605 रुपए में मिल रहा था। यह लगातार तीसरा महीना है जब तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। जहां तक कमर्शियल सिलेंडर का सवाल है तो इसकी कीमत 119 रुपए बढ़ाई गई है। इसके बाद दिल्ली में यह 1204 रुपए का पड़ेगा। पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 264.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की बात की जाए तो यहां आज से एलपीजी सिलेंडर 703.50 रुपए में मिलेगा वहीं रायपुर में यह 751.50 रुपए में मिलने वाला है। अगर अन्य शहरों की बात की जाए तो कोलकाता में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 706 रुपए हो गई है वहीं मुंबई में यह बढ़कर 651 रुपए तक पहुंच गई है। चेन्नई में अब 14.2 किलो वाला सिलेंडर 696 रुपए में मिलने वाले हैं। कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो कोलकाता में यह 1258 रुपए, मुंबई में 1151.50 रुपए और चेन्नई में 1319 रुपए मिलने वाला है।

यह लगातार तीसरे महीने हुआ है जब तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। सितंबर में दिल्ली में गैस सिलेंडर 590 रुपए में मिल रहा था वहीं अक्टूबर में यह बढ़कर 605 रुपए हो गया था। पिछले तीन महीनों में एलपीजी सिलेंडर के दाम 105 रुपए बढ़ गए हैं। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो अक्टूबर में यह दिल्ली में 1085 रुपए में मिल रहा ता वहीं सितंबर महीने में इसके दाम 1054.50 रुपए थे। तीन महीने में यह भी 100 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है।

About Samar Saleel

Check Also

शेयर बाजार में मजबूती; सेंसेक्स 220 अंक चढ़ा, निफ्टी 22200 के करीब

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में मजबूती दिखी। सुबह 9 ...