Breaking News

कोमोलिका संग एरिका ने किया खूब डांस

टीवी की फैशन क्वीन का खिताब पाने वाली हिना खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। दरअसल हिना ने हाल ही में 2 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। अपने बर्थडे पर हिना ने खूब मस्ती की है और पार्टी की है। बर्थडे पर हिना को कई तोहफे भी मिले हैं। हिना ने ना जाने कितने तो केक काटे हैं। वहीं अब बर्थडे टीवी की कोमोलिका का है तो इसमें कसौटी जिंदगी के की स्टार्स कैसे शामिल नहीं होती।

कसौटी के सितारों के साथ हिना बर्थडे सेलिब्रेशन किया। अपनी बर्थडे पार्टी में हिना खान ब्लैक रंग के खूबसूरत आउटफिट में नजर आई, जिसके साथ उन्होंने पिंक कलर का फैदर स्टॉल कैरी किया था। इस दौरान हिना खान के सर पर एक क्राउन भी नजर आया, जिसमें टीवी की यह हसीना बहुत खूबसूरत लग रही थी।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें दिख रहा है कि कैसे हिना ने मस्ती की है। कसौटी की प्रेरणा यानि एरिका फर्नाडिज ने हिना की बर्थडे पार्टी के कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एरिका के साथ साथ हिना और बाकी हसीनाएं नजर आईं हैं। जिसमें कसौटी के सितारे शामिल रहे।

तस्वीरों में दिख रहा है कि हिना के बर्थडे पर एरिका ने भी चार चांद लगाए हैं। एरिका ने जमकर ठुमके भी लगाए हैं, ऐसा इन तस्वीरों को देखने के बाद लग रहा है। सोशल मीडिया पर हिना के बर्थडे की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

हिना की बर्थडे बैश में टीवी के कई सितारें शामिल हुए। हिना खान बर्थडे बैश में अपनी ऑनस्क्रीन बहन अरिहा अग्रवाल के साथ मस्ती करती नजर आई। वैसे हिना खान की बर्थडे पार्टी में उनके दोस्तों के अलावा पूरा परिवार भी नजर आया।

इस दौरान हिना खान बहुत खुश नजर आई। हिना बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आई थी। इसके बाद तो हिना की पॉपुलेरिटी और भी बढ़ गई। हिना के फैशन की चर्चाओं ने सबका दिल जीता है।

इसीलिए तो उन्हें टीवी की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस का अवॉर्ड कई बार मिला। हिना को उनके टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ है में निभाए गए अक्षरा के किरदार ने पहचान दिलाई थी। हिना जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं।

About News Room lko

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...