अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश (V Sathish) रविवार को सपरिवार रामलला का दर्शन करने आए। इस दौरान दर्शन किया, प्रसाद ग्रहण किया। बाद में वह तीर्थ क्षेत्र पुरम गए, जहां ट्रस्ट व मंदिर से जुड़े पदाधिकारियों से भेंट की। इसके बाद वह अयोध्या-गोरखपुर स्थित बाईपास पर संचालित श्रद्धालुओं के भंडारे में गए। यह भंडारा नगर निगम के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय संचालित कर रहे हैं।
104 दिन बाद मिली डाॅगी…दंपती ने रोते हुए गले से लगा लिया, पुलिस भी कर रही थी तलाश
ऋषिकेश ने उनका स्वागत किया। साथ अंगवस्त्र भेंट किया। तत्पश्चात उन्होंने यहां महाकुंभ से आ रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाया। साथ ही भक्तों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के अन्य दलों से इसीलिए अलग है क्योंकि हममें सेवा का संस्कार है। हम गरीबों के अलावा अन्य जरूरतमंदों के उत्थान के साथ इनकी सेवा को भी आगे रहते हैं।
Akhilesh Yadav ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना, बोले- डबल इंजन की सरकार ने डबल ब्लंडर किया
वी सतीश (सतीश वेलणकर) भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम-क्षेत्र (राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र) और आंध्र प्रदेश के प्रभारी हैं। इस अवसर पर महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र,, भाजपा नेता प्रदीप यादव, आईटी विशेषज्ञ आशीष मिश्र, इं प्रशांत तिवारी, इं शिवम शुक्ला, देवांग धर द्विवेदी, विशाल यादव, सतीश पांडेय सहित अन्य उपस्थिति कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह