Breaking News

समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण- महापौर

  • Published by- @MrAnshulGaurav Written by – Dr. Dileep Agnihotri
  • Monday, 07 Febraury, 2022

लखनऊ। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति से संबद्ध विश्वास खंड 3 समिति के महिला प्रभारियों के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण की पूर्व संध्या पर“महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता” कार्यक्रम का आयोजन विश्वास खंड 3 के पार्क में संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संयुक्ता भाटिया महापौर और अपर्णा यादव समाज सेविका और गौ सेवक की ओर से किया गया। अपर्णा यादव ने महिलाओं को जागरूकता और सशक्तिकरण, 33% आरक्षण और प्रत्येक महिला को समाज सेवा के प्रति अग्रिम भूमिका निभाने का आग्रह किया।

इस मौक़े पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने महिला सशक्तिकरण का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि समाज सेवक और शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। आज राजनीति के क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। किसी न किसी क्षेत्र में राष्ट्र को पूरे विश्व में गौरवान्वित कर रही हैं। आयोजन में बच्चों ने गीत-नृत्य आदि सांस्कृतिक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की संयोजिका और महासमिति की महिला प्रभारी वर्तिका शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। महापौर ने विविध क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में महासमिति की महिला प्रभारी व क्रीड़ा सचिव नंदनी मिश्रा मोनिका कुमारी मीनाक्षी कल्हन अनामिका सिंह निशा मिश्रा, सुषमा तिवारी, अर्चना अग्रवाल, डॉ चित्रा सक्सेना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थिति रही। महासमिति के अध्यक्ष डॉ बीएन सिंह, महासचिव राघवेंद्र शुक्ल, सचिव सी जी नायर, आलोक मिश्रा, कर्नल ए न पाण्डेय, जे एन मिश्रा, अजय तिवारी, वी के मिश्रा, एच एन त्रिवेदी, मोहम्मद आमिर, वी के जौहरी, आईटी प्रभारी अमित शर्मा और विश्वास खंड समिति के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

About reporter

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...