Breaking News

सपा सरकार ने कब्रिस्तानों की बाउंड्री पर खर्च किए करोड़ों रुपये: कौशल किशोर

  • कब्रिस्तानों की बाउंड्री पर खर्च हुए पैसों से बन सकता था 10 लाख गरीबों के लिये आवास

  • ‘रिपोर्ट टू नेशन‘ कार्यक्रम को केन्द्रीय मंत्री ने किया सम्बोधित

  • Published by- @MrAnshulGaurav
  • Saturday, June 04, 2022

लखनऊ। केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो रहा है। मेक इन इंडिया के तहत एक ओर जहां देश आत्मनिर्भर बन रहा है वहीं दूसरी ओर भारत विभिन्न उत्पादों का निर्यात हब भी बन रहा है। चावल, गेहूं, समुद्री उत्पादों, और कृषि निर्यात बढ़ कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। कौशल किशोर शनिवार को आयोध्या मार्ग स्थित ब्रेक प्वाइंट ढ़ाबा पर आयोजित रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

सपा सरकार ने कब्रिस्तानों की बाउंड्री पर खर्च किए करोड़ों रुपये: कौशल किशोर

पत्रकारों से बाचचित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में भारतवासियों का सम्मान बढ़ा है। आज 300 से भी अधिक उत्पाद जो पहले विदेशों से आयात होता था आज वह स्वदेश में बन रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जीवित लोगों के लिए कोई काम नहीं किया। कब्रिस्तानों की बाउंड्री पर करोड़ों रुपये खर्च किए। यह पैसा अगर गरीबों को आवास देने में होता तो दस लाख से अधिक लोगों को रहने का ठिकाना मिलता। भाजपा सरकार ने गरीबों का सपना पूरा किया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने सौभाग्य योजना लागू की, जिससे शहर से लेकर गांवों को रिकार्ड बिजली मिल रही है। उज्जवला योजना से 14 करोड़ महिलाओं को गैस सुविधा दी। आयुष्मान योजना से कार्ड बनाकर गरीबों का मुफ्त इलाज कराया। इन कामों से सरकार ने इतिहास रच दिया। विपक्ष के पास कोई मुद्दा तक नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने चिंतन शिविर में पार्टी को कैसा मजबूत करने के वजाए मोदी को और भाजपा को कैसे परास्त किया जाए इस बात की चिंता करती है। कार्यक्रम के संयोजक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम पायदान पर बैठे आम आदमी की चिंता करती है। देश और प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के कार्य हो रहा है।

अंत्योदय को लाभ पहुंचना इस सरकार की प्राथमिकता है। मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम में मुख्य रुप से बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, मोहनलालगंज विधायक अंबरीश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधि, पार्षद प्रतिनिधि अरुण राय, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव दर्शन यादव, जिला महामंत्री विजय मौर्य, जिला उपाध्यक्ष हंसराज लोधि, विनय वर्मा, मनोज प्रजापति, सुनील सिंह सुरज, अरविन्द यादव, मनीषा सिंह मन्नू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About reporter

Check Also

उन्नाव में डिंपल यादव का रोड शो…जनसभा में सरकार को घेरा, कहा- पेपर लीक कहीं न कहीं सोची समझी साजिश

उन्नाव:  समाजवादी पार्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव ने ...