Breaking News

कांग्रेस में जड़ता की दशा

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

कांग्रेस के दिग्गज नेता ही अब पार्टी पर जड़ता का आरोप लगाने लगे है। कपिल सिब्बल ने कहा कि इस जड़ता को दूर करने के लिए व्यापक सुधार की आवश्यकता है। ऐसा मानने वाले वह अकेले नहीं है। गुलाम नवी आजाद दो दर्जन बड़े नेता इस प्रकार के सुझाव देते रहे है। लेकिन कांग्रेस हाईकमान इन सब सुझावों से बेपरवाह है। इसका प्रमाण हाईकमान के चहेते दिग्विजय द्वारा दिये गए बयान से मिला। उनका कहना था कि कांग्रेस सत्ता में आई तो अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया जाएगा। मतलब कांग्रेस को पुरानी व्यवस्था पसन्द है।

जिसमें तीन परिवार ही इस अनुच्छेद का लाभ उठा रहे है। यह अलगाववादियों और पाकिस्तान को भी पसन्द था। कांग्रेस हाईकमान का इसपर मौन वस्तुतः स्वीकृति का ही प्रमाण है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बयान व राजनीतिक अंदाज में कोई अंतर नहीं है। यह भी कांग्रेस की जड़ता है। वर्तमान कॉंग्रेस हाईकमान की सक्रियता चुनाव सभाओं के अलावा ट्विटर पर ही दिखाई है। इसके नेता दूसरे संगठनों के नकारात्मक आंदोलनों को समर्थन देने पहुंच जाते है। अंततः फजीहत उठानी पड़ती है। लेकिन कई बार की ऐसी दुर्गति के बाद कॉंग्रेस सबक लेने को तैयार नहीं है। यह वर्तमान कॉंग्रेस में जड़ता का ही प्रमाण है। ऐसे में अनेक प्रमुख नेता कॉंग्रेस में घुटन महसूस कर रहे है। जितिन प्रसाद ने तीन पीढ़ियों का कॉंग्रेसी नाता तोड़कर भाजपा का दामन थामा है।

प्रदेश मुख्यालय में स्वागत

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार जितिन प्रसाद प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने बधाई व शुभकामनाएं दी। स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि जितिन प्रसाद के आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। गरीब परिवार में पैदा हुए नरेन्द्र मोदी जी देश का नेतृत्व कर रहे है और गरीबों की खुशहाली के लिए निरन्तर काम कर रहे है। यही ऐसी पार्टी है जिसमें अपनी कार्यक्षमता के आधार पर कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता संगठन व सरकार में किसी भी पद पर पहुंच सकता है।

क्षेत्रीय पार्टियों पर निशाना

जितिन प्रसाद ने कहा कि मेरे गृह प्रदेश से आज मेरी नई राजनीतिक यात्रा प्रारम्भ हो रही है। मैं जीवन भर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। क्षेत्रीय पार्टियां देश प्रदेश व समाज का भला कभी नहीं कर सकती क्योंकि क्षेत्रीय पार्टियां व्यक्ति विशेष के इर्द गिर्द घूमती हैं। इनमें देश प्रदेश व समाज की प्राथमिकता दूसरे पायदान पर होती है। देश व प्रदेश का सुरक्षित भविष्य मोदी जी के कुशल नेतृत्व व भाजपा में ही संभव है।

भाजपा ही एक मात्र राष्ट्रीय दल रह गया है जहां, नीति निर्णय और उनका क्रियान्वयन संगठन व कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप होता है। भाजपा में सामान्य परिवार के व्यक्ति भी शीर्ष पदों पर पहुंच सकते है। नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं व निर्णयों को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...