Breaking News

फिल्म संदीप और पिंकी फरार का ट्रेलर हुआ रिलीज, कुछ अंदाज़ में दिखे अर्जुन व परिणीति

अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) और परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra ) की फिल्म संदीप और पिंकी फरार का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म इसी महीने 20 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दिबाकर बनर्जी ( Dibakar Banerjee ) निर्देशन में बनी संदीप और पिंकी फरार एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। ‘संदीप और पिंकी फरार’ का ऐलान 3 जुलाई 2017 को किया गया था। परिणीति और अर्जुन की ये एक साथ तीसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग तीन साल पहले शुरू हुई थी। ये फिल्म करीब साल भर से बनी पड़ी है। लेकिन अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड फ्लॉप होने के बाद इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए यशराज, अर्जुन और परिणीति के पास सिर्फ 15 दिन है। फिल्म की कहानी ये है कि परिणीति अपनी जान बचाने के लिए भाग रही होती हैं और अर्जुन कपूर से मदद मांगती है। ट्रेलर में आगे दिखाया जाता है कि अर्जुन को ही परिणीति को मारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संदीप और पिंकी फरार एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है।

आपको बता कि इस फिल्म में दोनों किरदारों के नाम में घालमेल है। परिणीति का नाम संदीप और अर्जुन कपूर का नाम पिंकी है। अर्जुन और परिणीति की पिछली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड फ्लॉप रही थी। दोनों ही सितारों ने साल 2012 में इश्कजादे फिल्म में काम किया था। अर्जुन की ये पहली फिल्म थी और हिट रही थी। 20 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही है लिहाजा यशराज ने इस मौके का फायदा उठाया और फिल्म के रिलीज का एक दिन पहले ऐलान किया और दूसरे दिन ट्रेलर रिलीज कर दिया।

About News Room lko

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...