Breaking News

फ़िल्म वचन का ट्रेलर रिलीज होते ही हुआ वायरल

आज एंटरटेन म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ फ़िल्म वचन का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया, इसे दर्शको का काफी प्यार मिल रहा है। ट्रेलर बहुत ही शानदार है जिसमे अभिनेता यश कुमार की एंट्री रोमांटिक अंदाज में हुई है। जिसमे वो गाना गाते हुए अपने घर से निकल रहे हैं, जो एक फैमिली ड्रामा की तरफ इशारा कर रहा है।

वहीं निधि झा और चांदनी सिंह ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। साथ में फ़िल्म के गाने साफ सुथरे और कर्णप्रिय हैं, जो आप सभी को बेहद पसंद आएंगे। हर फ़िल्म की तरह इस फ़िल्म में भी एक विलेन है, वो देव सिंह हैं। जिन्होंने बहुत ही दमदार अभिनय किया। उन्होंने अपने इस किरदार को जिया है।

फ़िल्म का निर्माण तन्वीमल्टीमीडिया के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता दीपक शाह बाबू और लेखक निर्देशक धीरू यादव हैं। फ़िल्म में संगीत दिया है मुन्ना दुबे और दिलीप कुमार ने और लिरिक्स प्यारे लाल यादव, राजेश मिश्रा, मुन्ना दुबे और भरत चौहान ने। स्क्रीन प्ले डायलॉग सुरेंद्र मिश्रा छायांकन सत्य प्रकाश और फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव (एडिफ्लोर) हैं जबकि कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह हैं। मुख्य भूमिका में यश कुमार, निधि झा, चाँदनी सिंह, देव सिंह, माया यादव, अनूप अरोड़ा आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

शुक्रवार को 1335 ग्राम पंचायतों में किया गया ग्राम चौपालों का आयोजन

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के निर्देशन में ...