Breaking News

एक और सपा नेता पर योगी सरकार ने कसा शिकंजा, कुर्क की 15 करोड़ की संपत्ति, जाने पूरी खबर

लखनऊ। क और सपा नेता पर योगी सरकार ने शिकंजा कसा है। एटा जनपद के चर्चित सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की 15 करोड़ रुपये की संपत्ति मथुरा जिला प्रशासन ने मंगलवार को कुर्क कर दी। ये कार्रवाई डीएम एटा के आदेश पर की गई।

👉सीएम शिंदे ने किया बड़ा ऐलान, कहा बदला जाएगा अहमदनगर का नाम

एक और सपा नेता पर योगी सरकार ने कसा शिकंजा

9 मार्च 2023 को सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। उसी दौरान पता चला कि इस इलाके में भी जुगेंद्र और उनके भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की एक बड़ी चहारदीवारी के बीच दो कोठियां बन रही हैं। इसकी सूचना डीएम एटा को दी गई।

👉अघोषित बिजली कटौती से व्यापारी किसान और आम जनता पूरी तरह से त्रस्त : रोहित अग्रवाल

सपा सरकार में एटा की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले जुगेंद्र सिंह यादव व रामेश्वर सिंह यादव पुत्रगण लालाराम यादव निवासी अमृतपुर रघुपुरा थाना जसरथपुर, अलीगंज, जिला एटा पर 2021 में कार्रवाई की शुरुआत हुई थी। तब दोनों नेताओं के विरुद्ध कब्जों को लेकर संपत्ति ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। साथ ही विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज होना शुरू गए।

इसके बाद 18 अक्तूबर 2022 को एटा डीएम के आदेश पर मथुरा की तहसील सदर स्थित वैष्णोधाम मंदिर के पीछे छटीकरा व सुनरख बांगर में 0.610 हेक्टेयर में बनी संपत्ति कुर्क की गई है। यह संपत्ति सुबोध यादव पुत्र रामेश्वर सिंह यादव के नाम पर है, जिसकी वर्तमान कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है।

About News Room lko

Check Also

पीएम मोदी और सीएम योगी आज गजरौला में गरजेंगे, दूसरे-तीसरे चरण के लिए करेंगे प्रचार

लखनऊ। पश्चिम यूपी में पहले चरण की आठ सीटों पर शुक्रवार को जहां मतदान की गहमागहमी ...