Breaking News

रात को गया था खेत, सुबह तालाब में तैरती मिली लाश

फ़िरोज़ाबाद। जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में रात को घर से शौच के लिए खेत पर गए एक युवक का शव गांव के बाहर बने एक तालाब से बरामद हुआ है। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजन समझ नही पा रहे है कि आखिर हुआ क्या है।

कौन था मृतक और कैसे हुयी घटना

मृतक का नाम गुड्डू है जो कि शिकोहाबाद के बुढरई गांव का रहने वाला है। गुड्डू रात को करीब 11 बजे शौच के लिए खेत पर गया था। लेकिन जब काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों से उसकी आसपास काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई भी सुराग नही लगा। आज सुबह कुछ महिलाएं जब शौच के लिए खेतों पर गयीं, तो गांव के बाहर तलाब में महिलाओं को एक शव दिखायी दिया।

महिलाओं ने गांव में इसकी सूचना दी, इसके बाद ग्रमीणों ने उस शव को जब बाहर निकाला तो शव गुड्डू का निकला। गुड्डू का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर गांव के ही एक अन्य व्यक्ति विजय ने बताया कि गुड्डू को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। ग्रामीणों को भी यही लगता है कि यह हादसा है। लोगों ने आशंका व्यक्त की शायद तालाब के पास गुडडू को मिर्गी दौरा आया होगा, जिसके बाद तालाब में गिरकर उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने पुलिस को भी हादसे की जानकारी नहीं दी है।

रिपोर्ट-अरविन्द शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...