Breaking News

प्रदेश और देश में अराजकता का माहौल है:शहला अहरारी

पीडीडीयू नगर।शहर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष( पूर्वी जोन)शहला अहरारी के मुगलसराय प्रथम आगमन पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं कार्यकर्ताओं ने और नगर के पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।त्पश्चात महिला कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि शहला अहरारी ने कहा प्रदेश और देश में अराजकता का माहौल है, महिलाओं का उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है।बैठक में संगठन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा की शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह बहुत अच्छा कार्य कर रही है और सभी महिला कार्यकर्ता इनका सहयोग करें और सब के सुख दुख में भागीदार बने।उन्होंने कहा महिला कांग्रेस शहर जिला ब्लाक न्याय पंचायत वार्ड ग्राम सभा व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह ने कहा की महिलाओं को आने वाले आगामी नगर पालिका परिषद के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा टिकट दिया जाए जितने की मनोबल लगातार बढ़ती रहे उन्होंने मांग किया कि आज जिस प्रकार से सरकारी कर्मचारियों का शोषण हो रहा है उनके साथ जबरदस्ती किया जा रहा है,यह ठीक बात नहीं है उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली पर कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्रक तो अपने की जिम्मेदारी शहर महिला कांग्रेस कमेटी के तरफ से किया गया।श्रीमती संगीता सिंह ने कहा नगर संगठन महिला को सशक्त बनाया जाएगा,मुगलसराय विधानसभा में 2022 में जिसे टिकट दिया जाएगा महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके साथ कंधा में कंधा मिलाकर काम करेंगे।बैठक में वाराणसी की शहर अध्यक्ष श्रीमती रितु पांडेय,प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला पुष्कर, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती मधु राय,महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ कि पहला नगर अध्यक्ष श्रीमती उषा यादव, दयाराम पटेल,शाहिद तौसीफ अन्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – सरदार रोशन सिंह

About reporter

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...