Breaking News

अनिल कपूर के 64वें बर्थडे पर इमोशनल हुईं बेटी सोनम, लिखी ये बात

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 24 दिसंबर, 1956 को मुंबई में हुआ था। अनिल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1979 में आई उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारे-तुम्हार’से की,लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद अनिल ने टॉलीवूड का रुख करते हुए मणिरत्नम की पहली कन्नड़ फिल्म  ‘पल्लवी अनुपल्लवी में अभिनय किया। इसके बाद अनिल  तेलुगू फ़िल्म ‘वम्सावृक्षं’ में बतौर लीड एक्टर नजर आये।

anil kapoor

बॉलीवुड में साल 1983 में आई फिल्म ‘वो सात दिन’ बतौर मुख्य अभिनेता अनिल कपूर की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में अनिल के अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद अनिल बॉलीवुड की कई फिल्मो में नजर आये, जिसमें मशाल,साहेब,चमेली की शादी, जांबाज, मिस्टरइण्डिया, परिंदा, लम्हे, बेटा, जुदाई, बुलंदी, टोटल धमाल,पागलपंती,मलंग आदि शामिल हैं।

anil kapoor

अनिल कपूर के बर्थडे पर उनकी बेटी सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर उनके लिए खास बर्थडे मैसेज लिखा है और अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी है। दरअसल, सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं। यानी अपने पापा के बर्थडे पर सोनम उनके साथ नहीं हैं। ऐसे में सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अनिल कपूर के लिए बर्थडे पर खास मैसेज लिखा है।

सोनम ने पापा अनिल कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह अनिल कपूर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है- ‘हैप्पी बर्थडे डैडी… आप दुनिया के सबसे पॉजिटिव, दयालु और उदार इंसान हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे अंदर आपके संस्कार हैं। मैं आपको बहुत करती हूं।  नए साल पर आपसे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’

About Aditya Jaiswal

Check Also

तत्क्षण मर्डर मिस्ट्री के साथ प्रेम कहानी भी

लखनऊ। हिंदी सिनेमा जगत नित नये प्रयोग के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में ...