Breaking News

भाजपा के प्रति जनता में भारी उत्साह : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। नगर निकाय चुनाव के साथ अनेक पार्टियों से भाजपा में आने का सिलसिला शुरू हुआ था। य़ह लगातर जारी है,अपवाद छोड़ दें तो उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) के चुनावी कार्यक्रम में य़ह विषय भी शामिल रहता है। चुनाव प्रचार पर निकलने से पहले वह भाजपा प्रदेश कार्यालय में नव आगंतुकों का स्वागत करते है। आज भी अनेक पार्टियों के नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। य़ह भाजपा के प्रति बढ़ते ज़न विश्वास का प्रतीक है बताया। भाजपा की विचारधारा लोकप्रिय हो रही है।

👉राजभवन में हुआ “मन की बात” कार्यक्रम का 100वां प्रसारण 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर लोगों का पूरा विश्वास है. Brajesh Pathak ने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान कार्ड देकर इलाज संभव कराया। महिलाओं को खुले में शौच के लिए सड़कों पर जाना पड़ता था, मोदी जी ने पूरे देश के सभी घरों में शौचालय बनवाकर इससे मुक्ति दिलाया। चूल्हे के धुएं से महिलाओं की आंखे व स्वास्थ्य खराब होता था, उनके लिए निःशुल्क रसोई गैस और किसानों को किसान सम्मान निधि दी गई। हर घर जल योजना के तहत हर घर तक नल से जल के लिए योजना प्रारम्भ की गईं।

ब्रजेश पाठक

भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष सपा, कांग्रेस व रालोद के नेता तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस के घोषित पार्षद प्रत्याशी भाजपा में शामिल हुए। सपा नेता व प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री अरूणा कोरी (पूर्व विधायक बिल्हौर विधानसभा) शहर कांग्रेस कमेटी, लखनऊ के निवर्तमान अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू (दो बार विधानसभा चुनाव प्रत्याशी), राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर के पूर्व जिलाध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशी राहुल चौधरी, समाजवादी पार्टी से बांदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवराज गुप्ता ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसके साथ ही क्षत्रिय समाज की महासचिव प्रियंका सिंह श्रीनेत, राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर के जिला महासचिव राजेन्द्र भारती, राष्ट्रीय लोकदल रूहेलखण्ड के महासचिव अनुज चौधरी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अंत्योदय विचारधारा को आत्मसात करते हुए भाजपा परिवार में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस द्वारा घोषित नगर निगम लखनऊ के पार्षद प्रत्याशियों ने भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नीतियों तथा विचारधारा में आस्था प्रकट करते हुए भाजपा परिवार में शामिल हुए।

👉उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तरह शुरू होगी मानस खंड यात्रा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया…

ब्रजेश पाठक(Brajesh Pathak) ने सपा, कांग्रेस व रालोद के नेताओं व कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय पथ पर बढ़ते हुए गांव, गरीब, किसान, नौजवान की आर्थिक उन्नति से अंत्योदय लक्ष्य को प्राप्त कर रह है।

श्री पाठक ने कहा कि वैभवशाली राष्ट्र निर्माण तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का मूलमंत्र लेकर कार्य कर रही भाजपा सरकारों के कार्य तथा सबका-साथ, सबका-विकास व सबके के विश्वास की विचारधारा के साथ जुड़ते हुए बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत है तथा क्षमता व योग्यता के आधार पर सभी के लिए आगे बढने का अवसर है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव चल रहे है। आप सभी के भाजपा में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी तथा सभी निकायों में बडे़ अन्तर से बड़ी विजय प्राप्त करेगी।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

बहू को स्टेशन से लेने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित स्कॉर्पियों डिवाइडर से टकराई; पांच लोग घायल

आजमगढ़:  आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को अनियंत्रित ...