Breaking News

मन की बात से वैचारिक चेतना का संचार : डा दिनेश शर्मा

लखनऊ। पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात (Mann ki baat) कार्यक्रम सही मायने में एक वैचारिक क्रान्ति है, जिसने देश में नई चेतना का संचार किया है। अब यह कार्यक्रम लोगों के जीवन का अंग बन चुका है। इस कार्यक्रम ने देश के लोगों के रोम रोम को भारतमय करने के साथ ही उनमें राष्ट्र के लिए कुछ करने के जज्बे को नए पंख दिए है।

👉भाजपा के प्रति जनता में भारी उत्साह : ब्रजेश पाठक

देश को ऐसे नायकों से मिलने और उनके बारे में जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जो बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्रनिर्माण में लगे हुए है। ऐसे भी नायक सामने आए है जो देश के अन्य के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। एक बयान में डा दिनेश शर्मा ने इसके 100वें संस्करण के जरिए लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मन की बात अब जन जन के दिल की बात बन चुकी है।

डा दिनेश शर्मा

प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक शब्द अब बदलते भारत की नई तस्वीर बन कर सामने आ रहे हैं। यह कार्यक्रम देश में स्वच्छता, जल संरक्षण जैसे तमाम विभिन्न विषयों पर जागरूकता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हर कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया मंत्र आमजन मानस और देश की तरक्की की नई इबारत लिख रहा है। खेती किसानी शिक्षा स्वास्थ्य महिला सुरक्षा सम्मान जैसे तमाम विषयों पर दी गई जानकारी और सफलता सूत्र बडे बदलाव लेकर आए हैं।

👉राजभवन में हुआ “मन की बात” कार्यक्रम का 100वां प्रसारण 

डा दिनेश शर्मा ने कहा, युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिली है। आज देश जनभागीदारी से न्यू इंडिया को बनाने में लगा हुआ है। देश के लोगों को एक सूत्र में पिरोने का भी नया इतिहास रचा गया है। असल में यह कार्यक्रम नए आत्मनिर्भर सशक्त और समृद्ध भारत की नीव बन रहा है, जो पूरी दुनिया को राह दिखा रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...