Breaking News

हनुमान जी की कृपा से कटेंगे इन सात राशि वालों के संकट, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मेंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति भी कहते हैं। मंगल शरीर में रक्त व सिर के कारक माने गए हैं।

जबकि कुंडली में इन्हें पराक्रम का कारक माना गया हैं। इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन की कारक देव स्वयं श्री हनुमान हैं। वहीं शक्ति का कारक होने के कारण इस दिन शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा का भी विधान है। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि :-कारोबारी लाभ होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे लेकिन, निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव व्यथित करेंगे।

2. वृषभ राशि :-बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। निवेश आदि लाभ देंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

3. मिथुन राशि :-आज का दिन शुभ नहीं है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। आप के क्रोधी व्यवहार से विवाद से कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। हानि होगी।

4. कर्क राशि :-कार्य की पूर्णता उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि करेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

5. सिंह राशि :-कार्य सिद्धी से आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। जोखिम न लें।

6. कन्या राशि :-रोजगार मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। लेकिन, अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। संतान के परिणय सम्बन्ध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

7. तुला राशि :-कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। बिना सोचे समझे किये गए निवेश से धनहानि संभव है। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है। व्यय वृद्धि होगी।

8. वृश्चिक राशि :-कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।बकाया वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।

9. धनु राशि :-कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना लाभ देगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपनी बारी का इंतजार करें।सब्र का फल मीठा होता हे।अस्वस्थता रह सकती है।

10. मकर राशि :-कार्यों में गति के बीच आप की उन्नति में शत्रु कष्ट देंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि बढेगी। आर्थिक लाभ होगा।

11. कुम्भ राशि :- लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। तनाव और पीड़ा सम्भव है। पिता के व्यवहार से दुखी व नाराज रहेंगे। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है।

12. मीन राशि :- यात्रा लाभकारी रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। चोरी आदि से हान‍ि संभव है।

☀️?आज का पंचांग – 23 मार्च 2021?☀️

तिथि नवमी – 10:08:43 तक
नक्षत्र पुनर्वसु – 22:45:50 तक
करण कौलव – 10:08:43 तक, तैतिल – 22:23:36 तक
ऋतु शिशिर
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल
योग शोभन – 12:37:17 तक
वार मंगलवार

? सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:22:21
सूर्यास्त 18:33:50

? चन्द्र राशि मिथुन – 16:31:00 तक
चन्द्रोदय 12:58:00
चन्द्रास्त 27:21:00

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 12:11:28

? अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 15:00:00 से 16:30:00 तक
गुलिक काल 12:28:06 से 13:59:32 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:43:00 से 12:22:00 तक
☀️ दिशा शूल – उत्तर

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...