- Published by- @MrAnshulGaurav
- Monday, June 13, 2022
बिधूना। नगर के किशनी रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख 10 हजार रूपए निकाल कर एक रिटायर्ड शिक्षक अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी रास्ते में सुविधा कॉप्लेक्स वाली गली में अज्ञात व्यक्ति ने उनकी साइकिल के केरियल में दबे रूपयों से भरे बैग की चोरी कर ली। कुछ दूर जाकर रिटायर्ड शिक्षक ने देखा तो केरियल से रूपयों भरा बैग गायब था जिससे उनके होश उड़ गये। रिटायर्ड शिक्षक ने शक के आधार पर एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2022/06/887.jpg)
श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज के रिटायर्ड व्यायाम शिक्षक ने सोमवार को दोपहर बाद किशनी रोड के पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख 10 हजार निकाले थे। बैंक से निकलकर उन्होंने रूपयों को एक बैग में रखकर अपनी साइकिल की केरियल में दबा लिया और उस पर सवार होकर अपने एक रिश्तेदार वरूण कुशवाह के घर सूरजपुर जा रहे थे। वह बैंक से कुछ दूरी पर सुविधा कॉम्पलेक्स वाली में पहुंचे ही थे कि तभी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी साइकिल के केरियल में दबे एक लाख 10 हजार रूपयोें से भरे बैग की चोरी कर ली।
रिटायर्ड शिक्षक ने कुछ आगे जाकर साइकिल रोककर देखा तो केरियल से बैग गायब था। जिससे शिक्षक के होश उड़ गये। उन्होंने शक के आधार पर कुछ दूरी पर काम कर रहे एक युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने युवक को शक के आधार पर पुलिस को सौंप दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल चालू कर दी। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा आदि चैककर रही है। जांच के बाद जो साक्ष्य सामने आयेंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
रिपोर्ट – शिव प्रताप सिंह सेंगर