Breaking News

तीन लोगों के ने पैदा किया बच्चा, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

इस दुनियां में आपको कई बार ऐसी अजीब गरीब बातें सुनने को मिल जाती है जिसका यकीन कर पाना आपके लिए मुश्किल होता है। या फिर वैसा कभी भी नहीं हुआ होता है इसलिए आप सुनने के बाद अपने कानो पर भरोसा नहीं कर पाते है। ऐसा ही कुछ हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे है। जिसे सुनकर आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएंगी।

हम सब जानते है कि एक बच्चें को जन्म देने के लिए एक स्त्री और पुरुष का होना जरुरी होता है। लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप चौक जाएंगे। खबर है कि मेक्सिको में दुनिया का ऐसा पहला बच्चा पैदा हुआ है, जिसे सिर्फ स्त्री पुरुष से नहीं बल्कि तीन लोगों ने मिलकर पैदा किया है।

जी हां वैज्ञानिक कभी कभी अपने शोध से हैरान कर देते है ऐसा ही कुछ अमेरिका के वैज्ञानिको ने किया है। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने पहली बार 3 लोगों की एक संतान को पैदा करने का सफल प्रयोग किया है। इसमें वैज्ञानिकों ने 3 लोगों के डीएनए से भ्रूण तैयार किया। अमेरिका के न्यू साइंटिस्ट मैग्जीन की रिपोर्ट के अनुसार 3 मां-बाप के जरिए जन्मा बच्चा बिल्कुल ठीक और पूरी तरह से स्वस्थ है।

बच्चा नॉर्मल बच्चों की तरह रियेक्ट कर रहा है और उसके जन्म के वक्त कोई परेशानी नहीं हुई। जिस मां ने इस बच्चे को जन्म दिया उसे लेघ सिंड्रोम की बीमारी थी। जिसकी वजह से महिला के बच्चे जिंदा नहीं रहते थे। इसी बीमारी की वजह से महिला का 4 बार गर्भपात हो गया। महिला ने न्यूयार्क के न्यू होप फर्टीलिटी सेंटर के डॉक्टर डॉन झैंग के पास इलाज के लिए पहुंची।

डॉक्टरों की टीम ने एक नई तकनीक से 3 लोगों के जीन से भ्रूण तैयार किया। डॉक्टरों ने मां के शरीर में मौजूद रोग युक्त माइटोकांड्रिया को जीन से हटाया और फिर जीन का नाभिकीय का प्रयोग कर उसे डोनर के अंडाणु से जोड़ दिया। जिसके बाद स्पिंडल न्यूक्लीयर ट्रांसफर के जरिए भ्रूण के साथ डोनर के दो अंडाणुओं को जोड़ा गया उसके बाद डॉक्टरों ने वह कर दिखाया जो पूरी दुनियां के लिए मिसाल बन गया।

About Aditya Jaiswal

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय और भारत लैब ने ‘पहली सैलरी’ पर अध्ययन रिपोर्ट को किया जारी

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में ‘माय फर्स्ट सैलरी’ (First Salary) शीर्षक वाली एक नई ...