Breaking News

नेशनल डिफेन्स एकेडमी (एन.डी.ए.) में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के तीन मेधावी छात्रों सुमित मिश्रा, सुजल मिश्रा एवं स्वप्निल विश्वदीप सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.) की परीक्षा में चयनित होकर लखनऊ का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। इस परीक्षा के परिणाम अभी हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किये गये हैं।

सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन होनहार छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इन छात्रों का भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना शुरू से ही रहा है। सी.एम.एस. के इन तीनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय के ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है। चयन के उपरान्त अब ये छात्र साक्षात्कार एवं चिकित्सा परीक्षण के बाद भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा के अपने जज्बे को पूरा करेंगे।

यह बड़े गर्व की बात है कि सी.एम.एस. के छात्र विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है एवं इसी अनुरूप उन्हें भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र आज विश्व स्तर पर अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं।

 

About reporter

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...